Search

 
 
 

Entertainment News : पद्म भूषण मिलने पर भावुक हुई अलका याग्निक, बोलीं- दो साल से सेहत से जूझ रही...

सिंगर अलका याग्निक को मंगलवार को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी खुलकर बात की.
 

Lagatar  Desk : सिंगर अलका याग्निक को मंगलवार को पद्म भूषण सम्मान से नवाजा गया. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी खुशी जाहिर की और साथ ही अपनी सेहत को लेकर भी खुलकर बात की. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया.

 

सेहत को लेकर चिंतित हुए फैंस

पुरस्कार समारोह के दौरान अलका याग्निक को चलने-फिरने में इवेंट स्टाफ की मदद लेनी पड़ी. उनकी यह स्थिति देखकर फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंतित हो गए. इसके बाद सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट साझा कर अपनी स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी दी.

 

 

‘दो साल से सार्वजनिक जीवन से दूर हूं

अलका याग्निक ने अपनी पोस्ट में लिखा -पिछले दो वर्षों से मैं सार्वजनिक कार्यक्रमों में आने और अपनी निजी यात्रा के बारे में ज्यादा बात करने से दूर रही हूं. आप में से कई लोग जानते हैं कि मेरी तबीयत ठीक नहीं रही है. इस कठिन दौर में आपका प्यार, दुआएं, संदेश और समर्थन हमेशा मेरे साथ रहा है.

 

पद्म भूषण को बताया बेहद खास सम्मान

पद्म भूषण सम्मान मिलने पर उन्होंने कहा, आज जब मैं देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मानों में से एक पद्म भूषण प्राप्त करने के लिए बाहर निकली, तो मेरा दिल कृतज्ञता से भर गया. यह सम्मान भले ही मेरे नाम पर हो, लेकिन यह उन सभी लोगों का भी है जिन्होंने मेरी आवाज को अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाया और मुश्किल समय में मेरा साथ दिया. मैं धीरे-धीरे अपने जीवन की राह फिर से तलाश रही हूं. आज मैं यहां सिर्फ अपने लिए नहीं, बल्कि आप सभी के लिए मौजूद थी.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही