Search

 
 
 

Jobs News : सिधो-कान्हो कृषि व वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड  में निकली वैकेंसी

झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर आया है. सिधो-कान्हो कृषि व वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED) ने जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं.
 
  • झारखंड में 72 पदों पर भर्ती, 50 हजार रुपये तक मिलेगी मासिक सैलरी

Ranchi : झारखंड के युवाओं के लिए नौकरी का अच्छा अवसर आया है. सिधो-कान्हो कृषि व वनोपज राज्य सहकारी संघ लिमिटेड (SIDHKOFED) ने जिला स्तर पर विभिन्न पदों पर संविदा आधारित भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती के तहत कुल 72 पदों पर नियुक्ति की जाएगी.

 

 

किन पदों पर होगी भर्ती

डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट मैनेजर – 24 पद, वेतन ₹50,000 प्रतिमाह

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (प्रोडक्शन एंड स्टोरेज) – 24 पद, वेतन ₹40,000 प्रतिमाह

डिस्ट्रिक्ट मैनेजर (एमआईएस एंड अकाउंट्स) – 24 पद, वेतन ₹35,000 प्रतिमाह


योग्यता और अनुभव

विभिन्न पदों के लिए कृषि, हॉर्टिकल्चर, मैनेजमेंट, सोशल वर्क, ग्रामीण विकास तथा कॉमर्स से संबंधित स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री मांगी गई है. साथ ही पद के अनुसार 1 से 3 वर्ष का कार्यानुभव भी आवश्यक है.

 

आयु सीमा

सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है. अधिकतम आयु सामान्य वर्ग के लिए 35 वर्ष, पिछड़ा वर्ग के लिए 37 वर्ष, महिलाओं के लिए 38 वर्ष और एससी-एसटी अभ्यर्थियों के लिए 40 वर्ष निर्धारित की गई है. दिव्यांग और भूतपूर्व सैनिकों को नियमानुसार आयु में छूट मिलेगी.

 

चयन प्रक्रिया

भर्ती दो चरणों में होगी. पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी. इसके बाद मेरिट के आधार पर चयनित अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए बुलाया जाएगा.

आवेदन की अंतिम तिथि

इच्छुक अभ्यर्थी 10 जुलाई 2026 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से ही स्वीकार किए जाएंगे.

 

कहां करें आवेदन

अधिक जानकारी और आवेदन के लिए उम्मीदवार sidhkofed.jharkhand.gov.in तथा recruitment.jharkhand.gov.in वेबसाइट पर जा सकते हैं.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही