Search

 
 
 

Entertainment News :'अल्फा' की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, आलिया की फिल्म को मिला ठंडा रिस्पॉन्स

आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है.
 

Lagatar desk : आलिया भट्ट और शरवरी वाघ स्टारर स्पाई एक्शन फिल्म 'अल्फा' ने सिनेमाघरों में दस्तक दे दी है. यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म से शानदार शुरुआत की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन पहले दिन का बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया. शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म को दर्शकों की ओर से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.

 

 

पहले दिन इतनी रही कमाई

रिपोर्ट्स के अनुसार, 'अल्फा' ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 9 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. वहीं, फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन लगभग 15.80 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. पहले दिन देशभर में फिल्म के 7,534 शो प्रदर्शित किए गए.

 

बड़े बजट के मुकाबले फीकी रही शुरुआत

बताया जा रहा है कि 'अल्फा' को बड़े पैमाने पर तैयार किया गया है और इसके निर्माण पर करीब 120 से 130 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं. ऐसे में पहले दिन का कलेक्शन उम्मीद से कम माना जा रहा है. हालांकि किसी भी फिल्म के भविष्य का आकलन केवल ओपनिंग डे के आधार पर करना जल्दबाजी होगी.

 

दर्शकों की मिली-जुली प्रतिक्रिया

रिलीज के बाद सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कुछ दर्शकों ने आलिया भट्ट के एक्शन सीक्वेंस और फिल्म की कहानी को कमजोर बताया है, जबकि कई लोगों ने शरवरी वाघ और बॉबी देओल के अभिनय की सराहना की है. इसी वजह से सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर बहस भी जारी है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही