Search

 
 
 

Entertainment News : अल्फा रिव्यू , शरवरी की एक्टिंग ने बटोरी सबसे ज्यादा वाहवाही

आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 

Lagatar Desk : आलिया भट्ट स्टारर स्पाई थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसमें आलिया भट्ट के साथ शरवरी वाघ और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं. जहां फिल्म के एक्शन सीन्स की तारीफ हो रही है.

 

 

आलिया से ज्यादा शरवरी की परफॉर्मेंस की हो रही चर्चा

रिलीज से पहले 'अल्फा' को पूरी तरह आलिया भट्ट की फिल्म के तौर पर प्रमोट किया गया था. वहीं, शरवरी वाघ को सपोर्टिंग किरदार माना जा रहा था. लेकिन फिल्म रिलीज होने के बाद सोशल मीडिया पर तस्वीर कुछ अलग नजर आ रही है. कई दर्शकों का मानना है कि शरवरी ने अपनी दमदार एक्टिंग से सबसे ज्यादा प्रभावित किया है.एक यूजर ने लिखा -मुझे लगता है कि लोग 'अल्फा' शरवरी के लिए देखेंगे. इस फिल्म में उन्होंने आलिया से ज्यादा असर छोड़ा है.

 

 

एक्शन दमदार, लेकिन कहानी ने किया निराश

फिल्म के हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, लेकिन इसकी कहानी को लेकर सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई लोगों का कहना है कि फिल्म की स्क्रिप्ट कमजोर है और कहानी आसानी से अनुमान लगाई जा सकती है.

 

 

एक एक्स (पूर्व ट्विटर) यूजर ने लिखा,अल्फा' में कुछ शानदार एक्शन सीन्स जरूर हैं, लेकिन औसत कहानी इसकी सबसे बड़ी कमजोरी बन जाती है. फिल्म की कहानी शुरुआत से ही अनुमान लगाने लायक है और इसमें ऐसे ट्विस्ट बहुत कम हैं, जो दर्शकों को चौंका सकें.

 

क्या है 'अल्फा' की कहानी?

शिव रवैल के निर्देशन में बनी 'अल्फा' एक स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म है. फिल्म में आलिया भट्ट ने सीता नाम की एक एजेंट का किरदार निभाया है, जबकि शरवरी वाघ भी एक खतरनाक स्पाई के रोल में नजर आती हैं. मिशन के दौरान दोनों को साथ मिलकर दुश्मनों का सामना करना पड़ता है.

 

कहानी में सीता के पिता, जिनका किरदार बॉबी देओल ने निभाया है, उसे बचपन से ही एक बेरहम किलर बनने की ट्रेनिंग देते हैं. लेकिन हालात ऐसे बदलते हैं कि सीता अपने ही पिता के खिलाफ खड़ी हो जाती है. आखिर इसके पीछे क्या वजह है और इस टकराव का अंजाम क्या होता है, यही फिल्म का सबसे बड़ा सस्पेंस और ट्विस्ट है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही