Search

 
 
 

Entertainment News : अल्फा की रफ्तार हुई धीमी, पांचवे दिन कमाए 4.25 करोड़

आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई. फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म  ने अपने पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है
 

Lagatar Desk  : आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई. फिल्म को दर्शकों से मिला जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. फिल्म  ने अपने पांचवें दिन भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगभग 4.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है.

 

 

‘अल्फा’ का अब तक का कलेक्शन

‘अल्फा’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत 9.25 करोड़ रुपए के साथ की थी.इसके बाद दूसरे दिन शनिवार को फिल्म ने 11.50 करोड़ रुपए और रविवार को 13.25 करोड़ रुपए की कमाई की.पहले सोमवार को चौथे दिन फिल्म ने 3.85 करोड़ रुपए जुटाए.जबकि आज मंगलवार को पांचवें दिन फिल्म सिर्फ 2.73 करोड़ रुपए ही हासिल कर पाई.

 

‘अल्फा’ के सामने इन फिल्मों की है चुनौती

‘अल्फा’ के सामने बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई और फिल्में भी हैं. इनमें हुमा कुरैशी की ‘बेबी डू डाई डू’, अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ और शाहिद कपूर की ‘कॉकटेल 2’ जैसी फिल्में शामिल हैं. हालांकि, ‘अल्फा’ इन फिल्मों पर भारी पड़ती दिख रही है.

 

स्पाई यूनिवर्स की सातवीं फिल्म है ‘अल्फा’

‘अल्फा’ यश राज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह सातवीं फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन शिव रावेल ने किया है. फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी के साथ अनिल कपूर और बॉबी देओल भी प्रमुख भूमिका में हैं. जबकि ऋतिक रोशन ने फिल्म में यूनिवर्स के अपने किरदार कबीर के रूप में कैमियो किया है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही