Search

 
 
 

Entertainment News :  फिल्म 'राजा शिवाजी' के सफलता के बीच, रितेश देशमुख को मिला बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड

रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है.
 

Lagatar Desk : रितेश देशमुख द्वारा निर्देशित ऐतिहासिक फिल्म 'राजा शिवाजी' बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली पहली मराठी फिल्म बन गई है. इस ऐतिहासिक सफलता के बीच, रितेश देशमुख को 'दादासाहेब फाल्के फिल्म फाउंडेशन' द्वारा बेस्ट एक्टर/डायरेक्टर के प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

 

हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपने फैंस के इस खुशी को साझा किया है. शेयर किए वीडियो में जी चौबीसतास महाराष्ट्र गौरव अवॉर्ड 2026 में समय बिताया. सबसे पहले रितेश देशमुख ने महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडणवीस से मुलाकात की. जिसके बाद देवेन्द्र फडणवीस ने राजा शिवाजी को श्रद्धांजलि दी. इस दौरान रितेश देशमुख भी वहां मौजूद थे.

 

 

झूम उठे रितेश देशमुख के फैंस


जैसे ही फैंस को पता चला कि रितेश देशमुख को सम्मान मिला है वैसे ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया. लोग लगातार रितेश देशमुख को बधाई दे रहे हैं. फैंस कह रहे हैं कि रितेश देशमुख मराठा की आन-शान-बान हैं.

 


देवेन्द्र फडणवीस के सामने इमोशनल हुए रितेश देशमुख


पुरुस्कार हासिल करते ही रितेश देशमुख ने सबसे पहले अपने फैंस, सीएम और जी चौबीसतास का शुक्रिया अदा किया. इस दौरान रितेश देशमुख ने कहा कि राजा शिवाजी फिल्म ने उनकी जिंदगी बदलकर रख दी. 

 

रितेश देशमुख ने बताया कि राजा शिवाजी को बनाने से पहले उन्होंने सीएम देवेन्द्र फडणवीस को इस बारे में बताया था. तब रितेश देशमुख ने कहा था कि ये फिल्म मराठा ही नहीं बल्कि हिंदू सिनेमा के लिए भी माइलस्टोन साबित होने वाली है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही