Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप 2 में होगी अपूर्वा मखीजा की वाइल्ड कार्ड एंट्री! शो में बढ़ेगा ड्रामा

रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज हो गई है.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2' में ड्रामा लगातार बढ़ता जा रहा है. इसी बीच शो में एक और वाइल्ड कार्ड एंट्री की चर्चा तेज हो गई है.मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर अपूर्वा मखीजा शो की अगली वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन सकती हैं. हालांकि, मेकर्स की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है.

 

 

अपूर्वा मखीजा, जिन्हें सोशल मीडिया पर 'द रिबेल किड' के नाम से भी जाना जाता है, अपने बेबाक अंदाज के लिए मशहूर हैं. जैसे ही उनकी संभावित एंट्री की खबर सामने आई, सोशल मीडिया पर फैंस ने उत्साह जताना शुरू कर दिया. कई यूजर्स का कहना है कि उनके आने से शो और भी दिलचस्प हो जाएगा.

 

बता दें कि अपूर्वा मखीजा इससे पहले रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स' में भी नजर आ चुकी हैं. अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रसारित इस शो को करण जौहर ने होस्ट किया था और इसमें उनके खेल को दर्शकों ने काफी पसंद किया था.वहीं, हाल ही में कंटेस्टेंट योगेश रावत के शो से बाहर होने की खबरों के बाद 'लॉक अप 2' पर पक्षपात और स्क्रिप्टेड होने के आरोप भी लगे हैं. 

 

सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने मेकर्स के फैसलों पर सवाल उठाए हैं. साथ ही, कुछ दर्शकों का कहना है कि शिल्पा शिंदे के कुछ विवादित बयानों पर कार्रवाई नहीं होने से उन्हें विशेष तवज्जो दी जा रही है.

 

इसी बीच, शो के आगामी एपिसोड में अर्जुन कपूर 'जनता की आवाज' बनकर नजर आने वाले हैं, जिसे लेकर दर्शकों में काफी उत्सुकता है.अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर अपूर्वा मखीजा की एंट्री होती है, तो वह शो में क्या नया ट्विस्ट लेकर आती हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही