Search

 
 
 

Entertainment News : लॉक अप 2 में अपूर्वा मखीजा की एंट्री से मचा बवाल, श्रेया कालरा से बोलीं- सॉरी बोलो

लॉक अप 2 में अपूर्वा मखीजा ने एंट्री के साथ ही शो का माहौल गरमा दिया. एंट्री होते ही उन्होंने सबसे पहले श्रेया कालरा की ओर देखते हुए कहा, सॉरी बोलो.
 

Lagatar Desk : लॉक अप 2 में अपूर्वा मखीजा ने एंट्री के साथ ही शो का माहौल गरमा दिया. एंट्री होते ही उन्होंने सबसे पहले श्रेया कालरा की ओर देखते हुए कहा, सॉरी बोलो. इसके बाद दोनों के बीच पुरानी नाराजगी एक बार फिर चर्चा का विषय बन गई .अब दर्शक यह जानना चाहते हैं कि आखिर दोनों के बीच विवाद की शुरुआत कैसे हुई.

 

शो में आते ही श्रेया पर साधा निशाना

'लॉक अप 2' में श्रेया कालरा पहले से ही अपने बेबाक अंदाज और विवादों के कारण चर्चा में रही हैं. अपूर्वा की एंट्री के साथ ही दोनों के बीच तीखी नोकझोंक देखने को मिली. अपूर्वा ने न सिर्फ श्रेया से माफी मांगने को कहा, बल्कि उनके पुराने व्यवहार पर भी तंज कसा. यह वही मामला था, जब शो के दूसरे हफ्ते में श्रेया ने कुछ कंटेस्टेंट्स को माफी न मांगने पर खाना देने से इनकार कर दिया था.

 

'स्क्विड गेम क्रिएटर्स एडिशन' से शुरू हुआ था विवाद

अपूर्वा और श्रेया इससे पहले नेटफ्लिक्स के 'स्क्विड गेम क्रिएटर्स एडिशन' में भी साथ नजर आ चुकी हैं. दोनों एक ही टीम का हिस्सा थीं और शो में श्रेया विजेता बनी थीं. हालांकि, शो खत्म होने के बाद श्रेया ने ऊर्फी जावेद के पॉडकास्ट में अपूर्वा के प्रदर्शन पर खुलकर नाराजगी जताई थी.

 

श्रेया ने कहा था कि अपूर्वा ने टास्क को गंभीरता से नहीं लिया और टीम के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया. उनके मुताबिक, किसी भी शो में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट से पूरी मेहनत की उम्मीद की जाती है, लेकिन अपूर्वा ऐसा करती नजर नहीं आई.

 

अपूर्वा ने भी दिया था जवाब

श्रेया के बयान के बाद अपूर्वा मखीजा ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी थी. उन्होंने कहा कि भले ही वह गेम में बहुत अच्छी खिलाड़ी नहीं थीं, लेकिन उन्होंने शो का भरपूर आनंद लिया. साथ ही उन्होंने तंज भरे अंदाज में कहा कि अब लोग उनके बारे में पॉडकास्ट में बातें कर रहे हैं, लेकिन उन्हें इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता और उन्हें अपने प्रदर्शन पर कोई पछतावा नहीं है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही