Search

 
 
 

Entertainement News : लॉकअप 2 से बाहर हुई अपूर्वा मखीजा, किए बड़े खुलासे

लॉकअप 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और शो में लगातार नए विवाद देखने को मिल रहे हैं.
 

Lagatar Desk : लॉकअप 2 अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है और शो में लगातार नए विवाद देखने को मिल रहे हैं. इसी बीच शो से अपूर्वा मखीजा का सफर खत्म हो गया है. शो से बाहर आने के बाद अपूर्वा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने अनुभव साझा किए और कई मुद्दों पर खुलकर बात की.

 

 

अपूर्वा ने बताया कि वह शो में किसी से मुकाबला करने नहीं आई थीं. उन्होंने कहा कि वह जेलर्स की टीम का हिस्सा थीं और इसी भूमिका को निभा रही थीं.शो छोड़ने से पहले वह काफी इमोशनल  भी नजर आईं और सभी कंटेस्टेंट्स के लिए अपनी भावनाएं जाहिर की

 

इससे पहले अपूर्वा ने दावा किया था कि शो के दौरान उन्होंने जो कुछ किया, वह मेकर्स के निर्देशों के अनुसार था. उनका कहना था कि वह केवल अपनी जिम्मेदारी निभा रही थी. हालांकि, शो से बाहर आने के बाद उन्होंने पूरे अनुभव को साझा किया

 

शिल्पा शिंदे की तारीफ में कही बड़ी बात

अपूर्वा मखीजा ने शिल्पा शिंदे की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि जब वह शो में आई थीं, तब उनके मन में शिल्पा को लेकर अलग राय थी, लेकिन समय के साथ उनकी सोच बदल गई.उन्होंने कहा -अब मुझे लगता है कि पूरे शो में शिल्पा शिंदे सबसे अच्छी इंसान हैं.

वह दूसरों के लिए त्याग करना जानती हैं. मैं उनकी फैन बन चुकी हूं और चाहती हूं कि वही 'लॉक अप 2' की विजेता बनें.इसके अलावा उन्होंने वरुण यादव और लैला से भी माफी मांगते हुए कहा कि उन्हें दोनों की इंसानियत और व्यवहार ने काफी प्रभावित किया.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही