Search

 
 
 

Entertainment News : बादशाह की पत्नी ईशा का क्रिप्टिक पोस्ट वायरल, रिश्ते में अनबन की अटकलें तेज

रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इसी साल मार्च में एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी की थी
 

Lagatar Desk : रैपर और सिंगर बादशाह इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. उन्होंने इसी साल मार्च में एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी से शादी की थी. अब शादी के करीब छह महीने बाद ईशा रिखी की एक क्रिप्टिक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है.

 

 

इस पोस्ट के बाद दोनों के रिश्ते में अनबन की अटकलें लगाई जा रही हैं. हालांकि, बादशाह या ईशा रिखी की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है.हाल ही में ईशा रिखी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर की. उन्होंने लिखा, कुछ लड़ाइयां ऐसी होती हैं जिनके कोई बाहरी निशान नहीं दिखते. मैं लंबे समय तक चुप रही क्योंकि मुझे डर था. मुझे अपने पति के रुतबे, ताकत और संसाधनों से घबराहट होती थी.

 

उन्होंने आगे लिखा -मैंने खुद को यकीन दिला लिया था कि चुप रहना ही सबसे सुरक्षित है. मेरी चुप्पी का मतलब यह नहीं था कि मैंने सब स्वीकार कर लिया था, बल्कि यह हालात से निपटने का एक तरीका था. आज मैं डर के बजाय हिम्मत चुन रही हूं. हो सकता है कि मैं अभी पूरी कहानी बताने के लिए तैयार न हूं, लेकिन अब मैं यह दिखावा नहीं करना चाहती कि सब कुछ ठीक था.

 

ईशा की इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं. फैंस उनके पोस्ट के अलग-अलग मायने निकाल रहे हैं और बादशाह के साथ उनके रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे हैं. हालांकि, पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया गया है और इसकी आधिकारिक पुष्टि भी नहीं हुई है.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही