Search

 
 
 

Entertainment News : दिल्ली में टैक्स फ्री हुई 'भारत भाग्य विधाता', कंगना रनौत ने सीएम का जताया आभार

एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है.
 

Lagatar Desk : एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत की फिल्म भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. रिलीज से पहले फिल्म को लेकर एक बड़ी घोषणा हुई है. दिल्ली सरकार ने फिल्म को टैक्स फ्री करने का फैसला लिया है.इस घोषणा के बाद कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का आभार व्यक्त किया.

 

फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग हाल ही में दिल्ली में आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी शामिल हुई. स्क्रीनिंग के दौरान ही फिल्म को टैक्स फ्री किए जाने की घोषणा की गई, जिससे फिल्म की पूरी टीम एक्साइटेड नजर आई.

 

 

कंगना रनौत ने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि यह निर्णय उनके और पूरी टीम के लिए बड़ी प्रेरणा है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में दिल्ली तेजी से विकास और खुशहाली की दिशा में आगे बढ़ रही है. कंगना ने कहा कि एक महिला मुख्यमंत्री द्वारा उनकी फिल्म को रिलीज से पहले टैक्स फ्री घोषित करना उनके लिए सम्मान और प्रोत्साहन की बात है.उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री जी ने जिस तरह हमारी फिल्म को समर्थन दिया है, उसके लिए मैं उनकी बेहद आभारी हूं. उनके इस फैसले ने हम सभी बेटियों और महिला कलाकारों का हौसला बढ़ाया है.

 

अनदेखे नायकों को समर्पित है फिल्म

भारत भाग्य विधाता उन गुमनाम नायकों की कहानी को सामने लाती है, जो संकट के समय बिना किसी पहचान या सम्मान की अपेक्षा किए लोगों की मदद के लिए आगे आते हैं. फिल्म में नर्स, वार्ड बॉय, सफाईकर्मी, लिफ्ट ऑपरेटर, सुरक्षा कर्मी और प्रशासनिक कर्मचारियों जैसे किरदारों की भूमिका को प्रमुखता से दिखाया गया है.

 

फिल्म की कहानी 2008 के मुंबई आतंकी हमलों के दौरान अस्पतालों में काम करने वाले उन कर्मचारियों की बहादुरी और मानवता पर आधारित है, जिन्होंने भय और अफरा-तफरी के माहौल में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया.

 


12 जून को होगी रिलीज

फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान समेत कई कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन और लेखन मनोज तापड़िया ने किया है. भारत भाग्य विधाता 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही