Search

 
 
 

Giridih News :  डस्ट लदे हाइवा में भीषण आग, चालक ने कूदकर बचाई जान

जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीह ओपी अंतर्गत सियाटांड़ पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार रात एक डस्ट लदे हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गया.
 

Giridih :  जमुआ थाना क्षेत्र के नवडीह ओपी अंतर्गत सियाटांड़ पंचायत सचिवालय के समीप मंगलवार रात एक डस्ट लदे हाइवा में अचानक भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने पूरे वाहन को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे हाइवा पूरी तरह जलकर राख हो गया.

 

हालांकि चालक ने समय रहते वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली, जिससे कोई जनहानि नहीं हुई. घटना सियाटांड़ भारत पेट्रोल पंप के बगल स्थित उस सड़क की है, जो गिरिडीह-बेंगाबाद मुख्य मार्ग को जोड़ती है.

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाइवा डस्ट लोड कर बेंगाबाद की ओर से आ रहा था. इसी दौरान वाहन के पिछले टायर में अचानक आग लग गई. चालक को इसकी जानकारी मिलने पर उसने तत्काल वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि आग लगने के बाद कुछ ही मिनटों में लपटें पूरे हाइवा में फैल गईं और वाहन धू-धूकर जलने लगा. ग्रामीणों का कहना है कि घटनास्थल के समीप तालाब भी मौजूद था, जिससे प्रारंभिक स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया जा सकता था, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण ऐसा नहीं हो सका.

 

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि क्षेत्र में कई हाइवा ओवरलोड रहते हैं और तेज रफ्तार में चलते हैं. उनका अनुमान है कि अत्यधिक दबाव और गति के कारण टायर गर्म हो गई होगी और उसमें आग लग गई होगी. हालांकि आग लगने के वास्तविक कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही