Search

 
 
 

Palamu News : पांकी में लाठी -डंडे से पीटकर वृद्ध की हत्या

जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित नादगाद गांव में बीती रात वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान धनराज भुइयां (66 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी.
 

Palamu :  जिले के पांकी थाना क्षेत्र स्थित नादगाद गांव में बीती रात वृद्ध की लाठी-डंडे से पीटकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान धनराज भुइयां (66 वर्षीय) के रूप में हुई है. घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

 

वृद्ध की हत्या की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए और इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

 

फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों और इसमें शामिल अपराधियों की पहचान में जुटी है. पुलिस सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है. आक्रोशिक लोग प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग कर रहे हैं.

 

इस संबंध में पांकी थाना प्रभारी दीपक सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया लाठी-डंडे से पीटकर हत्या करने की बात सामने आ रही है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या के सही कारणों का पता चल सकेगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही