Search

 
 
 

Entertainment News : सोशल मीडिया पर छाया किया किया’ का भोजपुरी वर्जन, रिलीज होते ही 12 लाख व्यूज पार

भोजपुरी सिंगर मृत्युंजय कुमार ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया है. हाल ही में उन्होंने वेलकम के लोकप्रिय सॉन्ग किया किया का भोजपुरी वर्जन गाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.
 

Lagatar Desk : भोजपुरी सिंगर मृत्युंजय कुमार ने एक बार फिर अपने अनोखे अंदाज़ से दर्शकों का दिल जीत लिया है. हाल ही में उन्होंने वेलकम के लोकप्रिय सॉन्ग किया किया का भोजपुरी वर्जन गाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसे लोगों का जबरदस्त प्यार मिल रहा है.

 

Kiya kiya bhojpuri version

 

 

 

मृत्युंजय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए कहा कि यह गाना लगभग हर किसी ने सुना होगा, इसलिए उन्होंने इसका भोजपुरी रूपांतरण तैयार किया है. खास बात यह है कि उन्होंने गीत को महिला किरदार के जवाबी अंदाज़ में भोजपुरी बोलों के साथ अपनी आवाज़ में प्रस्तुत किया है.

 

 

गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं

लाखों में एके पाई गईनी सजन, चांद मोरा सईया, हई चकोरी हम...उनकी मधुर प्रस्तुति और भोजपुरी शब्दों की खूबसूरती ने काफी प्रभावित किया है.मृत्युंजय कुमार के इस वीडियो को अब तक 12 लाख (1.2 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है. कमेंट सेक्शन में प्रशंसकों ने उनकी गायकी की जमकर तारीफ की.एक यूजर ने लिखा, भाई, कमाल कर दिया.वहीं दूसरे ने कहा, भोजपुरी में ऐसे गाने सुनकर अलग ही आनंद आता है.

 

एक अन्य प्रशंसक ने टिप्पणी की, आपकी आवाज़ और प्रस्तुति हर बार कुछ नया और ताज़गी भरा एहसास कराती है.आज भी पसंद किया जाता है ‘किया किया’बॉलीवुड फिल्म वेलकम का सुपरहिट गीत किया किया आज भी दर्शकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

 

 इस गाने को यूट्यूब पर 14 करोड़ (140 मिलियन) से अधिक बार देखा जा चुका है. गीत में अक्षय कुमार और कैटरीना कैफ की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिली थी, जबकि नाना पाटेकर, अनिल कपूर और मल्लिका शेरावत ने भी अपनी मौजूदगी से गाने को यादगार बना दिया था.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही