Search

 
 
 

Entertainment News : शहनाज गिल की फिल्म इश्कनामा का BTS वीडियो वायरल,शूटिंग के दौरान  गले में फंसी थी नोज रिंग

शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म इश्कनामा को लेकर चर्चा में हैं.को इसी बीच एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है
 

Lagatar Desk: शहनाज गिल इन दिनों अपनी फिल्म इश्कनामा को लेकर चर्चा में हैं.को इसी बीच एक्ट्रेस ने फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक बिहाइंड द सीन वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर उनके फैंस परेशान हो गए. वीडियो में शहनाज शूटिंग के दौरान असहज नजर आ रही हैं और उनका को-स्टार सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते दिखाई दे रहे हैं.

 

शहनाज ने बताया कि फिल्म के एक इंटेंस सीन की शूटिंग के दौरान उनकी नोज रिंग गलती से उनके गले में चली गई थी. इसकी वजह से उन्हें परेशानी होने लगी. वीडियो में वह नोज रिंग निकालने की कोशिश करती नजर आ रही हैं, जबकि सौरभ सचदेवा उनकी मदद करते दिखाई देते हैं.

 

बिहाइंड द सीन 

खास बात यह है कि इस घटना के बावजूद शहनाज ने शूटिंग नहीं रोकी और अपना शॉट पूरा किया. एक्ट्रेस ने बाद में इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर फैंस के साथ यह किस्सा साझा किया.

 

शहनाज ने शेयर किया बिहाइंड द सीन वीडियो

वीडियो शेयर करते हुए शहनाज ने बताया कि कई लोग उनसे नथनी वाला वीडियो शेयर करने के लिए कह रहे थे, इसलिए उन्होंने शूटिंग से जुड़ा यह बिहाइंड द सीन वीडियो पोस्ट किया. वीडियो सामने आने के बाद फैंस ने कमेंट्स के जरिए शहनाज की सेहत को लेकर चिंता जताई और उन्हें अपना ख्याल रखने की सलाह दी.कई फैंस ने शहनाज के काम के प्रति जुनून की तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें अपनी सेहत का भी ध्यान रखना चाहिए.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही