Search

 
 
 

Entertainment News : अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' पर चली सेंसर बोर्ड की कैंची, कुल 18 बदलाव

अक्षय कुमार की  स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है.जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA 16+ सर्टिफिकेट तो दिया है साथ ही फिल्म के 18 सीन्स बदलवाए हैं
 

Lagatar Desk : अक्षय कुमार की  स्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' रिलीज को तैयार है.जो 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगा. वहीं इस फिल्म को सेंसर बोर्ड ने UA 16+ सर्टिफिकेट तो दिया है साथ ही फिल्म के 18 सीन्स बदलवाए हैं. 

 

वेलकम टू द जंगल' पर सेंसर बोर्ड ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 18 बदलाव और कट्स लगाने के निर्देश दिए हैं. सेंसर बोर्ड ने इन संशोधनों के बाद फिल्म को UA 16+ सर्टिफिकेट देकर पास किया है. कट्स और बदलावों के बाद भी फिल्म का कुल रनटाइम 2 घंटे 44 मिनट है.

 

प्रमुख सीन्स और डायलॉग्स जिन पर चली कैंची सेंशुअल और बिकिनी सीन्स मुख्य एक्ट्रेस दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस के गानों और सीन्स से कुछ बोल्ड बिकिनी शॉट्सऔर क्लोज-अप सीन्स को ट्रिम या पूरी तरह हटा दिया गया है. लगभग 10 सेकंड का एक सीन हटाया गया है.

 


इन डायलॉग में बदलाव

'वेलकम टू द जंगल' में कई सारे डायलॉग भी बदले या काटे गए हैं. जैसे- 'काला पैदा हुआ है, कोयला है' को 'सादा पैदा हुआ है...नमूना हुआ है' कर दिया गया है. इसी तरह 'याद करो कुर्बानी, मुंह में भर लो पानी' को बदलकर 'सुनो सुनाता हूं कहानी, जो शहीद होने जा रहा था उसके मुंह में भरलो पान' में बदला गया है. वहीं एक डायलॉग 'देश की टट्टी' को बदलकर 'इज्जत ले लो' कर दिया गया है. इसी तरह 'अजरूद्दीन' शब्द को 'अल्लाउद्दीन' से बदल दिया गया.

 

'वेलकम टू द जंगल' की कास्ट 


'वेलकम टू द जंगल', 'वेलकम' फ्रेंचाइज की तीसरी फिल्म है, जो 26 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, परेश रावल, रवीना टंडन, लारा दत्ता, फरीदा जलाल, जॉनी लीवर, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और राजपाल यादव जैसे स्टार्स हैं. इसे अहमद खान ने डायरेक्ट किया है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही