Search

 
 
 

Entertainment  News : ‘चांद मेरा दिल’ पर सेंसर बोर्ड की कैंची, हटाया गया 96 सेकंड का किसिंग सीन

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को U/A 16 सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन इसके साथ फिल्म के कई रोमांटिक सीन्स पर कैंची भी चला दी गई
 

Lagatar desk : अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले ही चर्चा में आ गई है. केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने फिल्म को U/A 16 सर्टिफिकेट तो दे दिया है, लेकिन इसके साथ फिल्म के कई रोमांटिक सीन्स पर कैंची भी चला दी गई है.रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म से कुल 96 सेकेंड के किसिंग सीन्स हटाए गए हैं. 


‘बॉलीवुड हंगामा’ की रिपोर्ट के अनुसार, CBFC ने मेकर्स को 10 सेकेंड का एक किसिंग सीन हटाने और 1 मिनट 26 सेकेंड लंबे लिप-लॉक विजुअल्स डिलीट करने का निर्देश दिया.कुल मिलाकर फिल्म से लगभग 96 सेकेंड के रोमांटिक दृश्य हटाए गए हैं.

 

 

फिल्म को मिला U/A 16+ सर्टिफिकेट

सेंसर बोर्ड ने ‘चांद मेरा दिल’ को U/A 16 सर्टिफिकेट जारी किया है. इसके अलावा बोर्ड ने फिल्म में नजर आने वाले सभी बाल कलाकारों के लिए सहमति पत्र जमा करने को भी कहा है.फिल्म का रनटाइम 2 घंटे 15 मिनट 36 सेकेंड यानी 135.36 मिनट बताया गया है.अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की यह फिल्म 26 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म की एडवांस बुकिंग 18 मई से शुरू हो चुकी है.

 

ट्रेलर ने जीता दर्शकों का दिल

11 मई को रिलीज हुए ‘चांद मेरा दिल’ के ट्रेलर को दर्शकों ने काफी पसंद किया. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने इसकी तुलना ‘सैयारा’ से की और इसे ज्यादा मैच्योर लव स्टोरी बताया.फिल्म में सिर्फ रोमांस ही नहीं, बल्कि रिश्तों की जटिलता, दर्द और ट्रेजडी भी देखने को मिलती है.

 

ट्रेलर के डायलॉग्स हुए वायरल

फिल्म के कई डायलॉग्स सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. खासतौर पर अनन्या पांडे का यह डायलॉग लोगों को काफी पसंद आया -प्यार तो बहुत है, लेकिन इज्जत उससे ज्यादा जरूरी है.वहीं एक और इमोशनल सीन में आरव का किरदार कहता है -लेजेंड्री लव स्टोरीज की एंडिंग ही तो ट्रैजिक होती है.

 

क्या है फिल्म की कहानी?

फिल्म एक इमोशनल और रोमांटिक लव स्टोरी है, जिसमें प्यार के साथ रिश्तों की गलतियां और उसके दर्दनाक परिणाम भी दिखाए गए हैं.ट्रेलर में लक्ष्य लालवानी का किरदार बार-बार अनन्या से माफी मांगता नजर आता है, जबकि अनन्या उससे दूर जाने की कोशिश करती हैं.

 

चांद मेरा दिल’ का निर्देशन विवेक सोनी ने किया है, जो इससे पहले ‘मीनाक्षी सुंदरेश्वर’ और ‘आप जैसा कोई’ जैसी फिल्में बना चुके हैं.फिल्म को करण जौहर, आदर पूनावाला, अपूर्व मेहता, सोमेन मिश्रा और मारिज्के डिसूजा ने प्रोड्यूस किया है.

 

फिल्म की स्टारकास्ट और बजट

फिल्म में अनन्या पांडे ,लक्ष्य लालवानी ,आस्था सिंह ,प्रथम राठौड़ ,एल्विस जोस मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे.रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का अनुमानित बजट करीब 90 करोड़ है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही