Search

 
 
 

Twisha Murder Case : ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे मां…आखिरी चैट ने खोले कई राज

मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई को कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं.
 

Lagatar desk : मॉडल और एक्ट्रेस ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. 33 वर्षीय ट्विशा 12 मई को कटारा हिल्स स्थित अपने ससुराल में मृत पाई गईं. शुरुआती जांच में मामला दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा और आत्महत्या से जुड़ा माना जा रहा है.मामले में पुलिस ने पति समर्थ सिंह और उनकी मां, रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह के खिलाफ जांच तेज कर दी है. 

 

Twisha Sharma Insta Chat: 'मैं फंस गई हूं यार, तुम मत फंसना...'  दोस्त को भेजा ट्विशा शर्मा का आखिरी मैसेज, सुसाइड से पहले बयां किया दर्द

 

 

माता-पिता से लगाई थी बचाने की गुहार

मौत से महज पांच दिन पहले ट्विशा ने अपनी मां को भी व्हाट्सएप मैसेज भेजे था.उन्होंने लिखा - मैं बहुत परेशान हूं… ये लोग बहुत घटिया हैं. मुझ पर शक करते हैं. समर्थ पूछता है कि मेरे पेट में किसका बच्चा है. मुझे यहां से ले जाओ. ये लोग मुझे जीने नहीं देंगे.

 

 

मौत से पहले दोस्त को भेजा था दर्दभरा मैसेज

ट्विशा शर्मा की मौत के बाद उनके आखिरी इंस्टाग्राम चैट सामने आए हैं, जिन्होंने इस पूरे मामले को और भी रहस्यमय बना दिया है. मौत से कुछ दिन पहले ट्विशा ने अपनी दोस्त को मैसेज कर अपनी तकलीफ बयां की थी.ट्विशा ने लिखा था -मैं फंस गई हूं यार... तुम मत फंसना. ज्यादा बात नहीं कर सकती, सही समय आने पर कॉल करूंगी.

 

इस मैसेज से साफ जाहिर होता है कि शादी के बाद ट्विशा गहरे मानसिक तनाव से गुजर रही थीं.उनकी दोस्त ने जवाब देते हुए लिखा-मुझे तुम्हारी बहुत चिंता हो रही है. मैं तुमसे बहुत प्यार करती हूं.

 

Latest and Breaking News on NDTV


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही