Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर चांद मेरा दिल’ का जलवा, ओपनिंग डे पर कमाए इतने करोड़

अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है.विवेक सोनी के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.
 

Lagatar Desk : अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी की रोमांटिक-थ्रिलर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ सिनेमाघरों में रिलीज होते ही चर्चा में आ गई है.विवेक सोनी के निर्देशन और करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है. इसके बावजूद फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है.

 

पहले दिन की कमाई

सैकनिल्क की ट्रेड रिपोर्ट के मुताबिक, ‘चांद मेरा दिल’ ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर करीब 2.90 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. वहीं फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन लगभग 3.39 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

 

हालांकि यह ओपनिंग बहुत बड़ी नहीं मानी जा रही, लेकिन नए ऑन-स्क्रीन पेयर और रोमांटिक-थ्रिलर जॉनर को देखते हुए इसे एक सम्मानजनक शुरुआत कहा जा रहा है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि वीकेंड में फिल्म की कमाई में बढ़ोतरी हो सकती है.

 

देशभर में मिले लगभग 5 हजार शो

फिल्म को देशभर में करीब 4,944 शोज मिले हैं. इतनी बड़ी रिलीज के साथ मेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. शुरुआती आंकड़ों के अनुसार युवा दर्शकों के बीच फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

प्यार, जिम्मेदारियां और रिश्तों की कहानी

‘चांद मेरा दिल’ सिर्फ एक साधारण लव स्टोरी नहीं है, बल्कि यह रिश्तों, जिम्मेदारियों और जिंदगी के संघर्षों को दिखाती है. फिल्म की कहानी दो इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स चांद (अनन्या पांडे) और आरव (लक्ष्य लालवानी) के इर्द-गिर्द घूमती है.

 

कॉलेज में शुरू हुआ उनका प्यार तब मुश्किल दौर में पहुंच जाता है, जब चांद प्रेग्नेंट हो जाती है और दोनों कम उम्र में शादी कर लेते हैं. शादी के बाद करियर का दबाव, जिम्मेदारियां और रिश्तों में बढ़ता तनाव उनकी जिंदगी को बदल देता है. कहानी में आगे एक हिंसक मोड़ भी आता है, जो उनके रिश्ते को गहरी परीक्षा में डाल देता है.

 

स्टार कास्ट

 

फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी के अलावा मनीष चौधरी, प्रथम राठौड़ और आस्था सिंह भी अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही