Search

 
 
 

Entertainment News : बलिया में पवन सिंह के कार्यक्रम में बवाल, बेकाबू भीड़ पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और एक्टर के बलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला.
 

Lagatar desk : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय गायक और एक्टर के बलिया में आयोजित कार्यक्रम के दौरान भारी हंगामा देखने को मिला. एक्टर को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग कार्यक्रम में पहुंचे थे. जैसे ही वह मंच पर पहुंचे, भीड़ बेकाबू हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई.स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा. पुलिस कार्रवाई में कई लोग घायल हो गए.

 

 

 

घायल युवक ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

घटना में घायल हुए सचिन कुमार नामक युवक ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने बिना किसी वजह के उनके साथ मारपीट की. उन्होंने बताया कि वह केवल कार्यक्रम देख रहे थे, तभी चार पुलिसकर्मियों ने उन्हें पकड़कर पीटना शुरू कर दिया. सचिन के सिर पर गंभीर चोट आई, जिससे खून बहने लगा. उनका कहना है कि पुलिस लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर पीट रही थी.

 

पवन सिंह का निजी जीवन भी रहा है चर्चा में

पवन सिंह का निजी जीवन भी पिछले कुछ वर्षों से सुर्खियों में रहा है. वर्ष 2022 में उन्होंने आरा फैमिली कोर्ट में अपनी पत्नी ज्योति सिंह से तलाक की अर्जी दाखिल की थी. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कई बार सुनवाई में उनकी अनुपस्थिति को लेकर भी चर्चा हुई थी.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही