Search

 
 
 

Entertainment News : प्रणित मोरे के शो की एक और क्लिप पर विवाद, डॉक्टर सेजल पवार ने मांगी माफी

कॉमेडियन प्रणित मोरे के क्राउड-वर्क शो में पहले '370 रुपये की बिरयानी' वाली टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा था, वहीं अब उसी शो की एक और वायरल क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है
 

Lagatar Desk : कॉमेडियन प्रणित मोरे के क्राउड-वर्क शो में पहले '370 रुपये की बिरयानी' वाली टिप्पणी को लेकर विवाद चल रहा था, वहीं अब उसी शो की एक और वायरल क्लिप ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस बार विवाद मुंबई की डॉक्टर सेजल पवार हैं, जिनकी शो के दौरान की गई टिप्पणियों को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं.

 

 

क्या है पूरा मामला

वायरल वीडियो में प्रणित मोरे दर्शकों से बातचीत कर रहे थे. इसी दौरान डॉक्टर सेजल पवार ने मेडिकल शिक्षा के दौरान एनाटॉमी लैब में डेड बॉडीज के साथ जुड़े कुछ अनुभव साझा किए. बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि वे और उनके कुछ साथी पुरुष शवों के निजी अंगों के आकार की तुलना किया करते थे.

 

यह टिप्पणी उस सवाल के जवाब में आई थी, जिसमें प्रणित मोरे ने पूछा था कि डॉक्टर पोस्टमॉर्टम या मानव शरीर पर अध्ययन के दौरान हमेशा गंभीर रहते हैं या कभी मजाक-मस्ती भी करते हैं.वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डॉक्टर सेजल पवार ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर सार्वजनिक रूप से माफी मांगी है.

 

अपने बयान में उन्होंने कहा,मैं हाल ही में वायरल हुई वीडियो क्लिप के बारे में बात करना चाहती हूं. उसे दोबारा देखने के बाद मैं समझ सकती हूं कि मेरी बातों से लोग क्यों आहत हुए. यह एक संवेदनशील विषय है और मेरी टिप्पणियां जिस तरह सामने आईं, वह उचित नहीं था. मेरा उद्देश्य किसी का अनादर करना नहीं था, लेकिन मैं मानती हूं कि इरादे से ज्यादा प्रभाव मायने रखता है.उन्होंने आगे लिखा,मैं अपनी बातों की पूरी जिम्मेदारी लेती हूं.

 

पीछे मुड़कर देखने पर मुझे एहसास हुआ कि मेरे शब्दों का अर्थ मेरे आशय से अलग निकाला जा सकता था.अपने बयान में सेजल ने कहा कि इस घटना ने उन्हें संवाद और संवेदनशील विषयों पर बात करने के तरीके को लेकर आत्ममंथन करने का अवसर दिया है.

 


सोशल मीडिया पर जारी है बहस

हालांकि माफी के बाद भी सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर बहस जारी है. एक वर्ग सेजल की माफी को सकारात्मक कदम मान रहा है, जबकि कई लोग मेडिकल प्रोफेशन से जुड़े लोगों की संवेदनशीलता और पेशेवर आचरण पर सवाल उठा रहे हैं.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

 

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही