Search

 
 
 

Entertainment news : रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ पर कॉपीराइट का संकट, अब OTT पर इस दिन देगी रिलीज

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन इस बीच अब इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है.
 

Lagatar desk : रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने कई रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं, लेकिन इस बीच अब इसकी OTT रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म की डिजिटल रिलीज प्लान का खुलासा किया है.

 

 

कॉपीराइट विवाद में फंसी ‘धुरंधर 2’

फिल्म इन दिनों कॉपीराइट विवाद को लेकर चर्चा में है. ‘त्रिमूर्ति फिल्म्स’ के राजीव राय ने आरोप लगाया है कि फिल्म के क्लाइमेक्स में इस्तेमाल किए गए गाने ‘तिरछी टोपीवाले’ के रिमिक्स का उपयोग बिना अनुमति किया गया.इस मामले में राजीव राय ने जियो स्टूडियोज और निर्देशक आदित्य धर के B62 स्टूडियोज के खिलाफ मुकदमा दायर किया है. मामला फिलहाल दिल्ली हाई कोर्ट में चल रहा है.

 

OTT पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’

हाल ही में हुई सुनवाई के दौरान मेकर्स ने कोर्ट को बताया कि फिल्म पहले ही सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसे जल्द OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने की तैयारी है.मेकर्स के अनुसार, फिल्म 14 मई 2026 के आसपास OTT पर रिलीज हो सकती है.

 

किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी फिल्म?

कोर्ट में सुनवाई के दौरान यह भी बताया गया कि रणवीर सिंह की यह फिल्म जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम की जाएगी.हालांकि, कॉपीराइट विवाद अभी सुलझा नहीं है और मामला ट्रायल के लिए आगे बढ़ चुका है. इस केस की अगली सुनवाई 8 मई 2026 को होगी.

 

कितने दिन बाद OTT पर आती हैं फिल्में?

आमतौर पर बॉलीवुड फिल्में थिएटर रिलीज के 28 से 56 दिनों के भीतर OTT पर आ जाती हैं. वहीं, आदित्य धर की पिछली फिल्म ‘धुरंधर’ थिएटर रिलीज के करीब 8 हफ्ते बाद नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हुई थी.अब ‘धुरंधर 2’ को भी रिलीज हुए लगभग 8 हफ्ते पूरे होने वाले हैं. ऐसे में माना जा रहा है कि मेकर्स फिल्म को मई के मध्य तक OTT पर लाने की तैयारी में हैं.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही