Search

 
 
 

Entertainment News : नए घर में नजर आए दीपिका-रणवीर, बेबी बंप ने खींचा फैंस का ध्यान

बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर खुशियों  की दस्तक देने जा रही.
 

Lagatar Desk : बॉलीवुड के पावर कपल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह एक बार फिर खुशियों  की दस्तक देने जा रही. दोनों जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इसी बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दीपिका और रणवीर अपने नए घर का जायजा लेते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दीपिका का बेबी बंप भी साफ दिखाई दे रहा है, जिसे देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं.

 

 

नए आशियाने में पहुंचे दीपिका और रणवीर

हाल ही में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह मुंबई स्थित अपने नए घर में पहुंचे. वायरल तस्वीरों और वीडियो में दोनों बालकनी में खड़े बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं.इस दौरान रणवीर सिंह ने लाल रंग की टी-शर्ट पहनी हुई थी, जबकि दीपिका सफेद रंग के को-ऑर्ड सेट में नजर आईं. वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है, जिसके बाद फैंस उन्हें बधाइयां देते नजर आए.बताया जा रहा है कि दोनों अपने नए घर के इंटीरियर और बाकी तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे थे.

 

119 करोड़ का है कपल का ड्रीम होम

दीपिका और रणवीर ने साल 2022 में मुंबई के प्रतिष्ठित बांद्रा बैंडस्टैंड इलाके में एक शानदार लग्जरी घर खरीदा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस प्रॉपर्टी की कीमत करीब ₹119 करोड़ है.यह आलीशान घर सागर रेशम हाउसिंग सोसाइटी में स्थित है और 16वीं से 19वीं मंजिल तक फैला हुआ है. लगभग 11,266 वर्ग फुट में बने इस घर के साथ 1,300 वर्ग फुट का निजी टेरेस भी है, जहां से अरब सागर और मुंबई शहर का मनमोहक दृश्य दिखाई देता है.

 

 

रियल एस्टेट में भी बड़ा निवेश

दीपिका पादुकोण ने वर्ष 2024 में इसी बिल्डिंग की 15वीं मंजिल पर एक और अपार्टमेंट खरीदा था, जिसकी अनुमानित कीमत 17.8 करोड़ बताई जाती है.कपल का यह नया घर बॉलीवुड सुपरस्टार्स शाहरुख खान के घर ‘मन्नत’ और सलमान खान के ‘गैलेक्सी अपार्टमेंट’ के नजदीक स्थित है.इसके अलावा दीपिका और रणवीर के पास दक्षिण मुंबई के प्रभादेवी इलाके में भी कई संपत्तियां हैं. वहीं, अलीबाग में उनका एक शानदार 5BHK बंगला भी है, जिसकी कीमत करीब 21-22 करोड़ बताई जाती है.

 

 

पहली बेटी दुआ के बाद अब दूसरी संतान का इंतजार

दीपिका और रणवीर ने अप्रैल 2026 में अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस के साथ साझा की थी. इस खास घोषणा में उनकी बेटी दुआ भी शामिल थी. सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीर में दुआ के हाथ में प्रेग्नेंसी किट दिखाई गई थी, जिसने फैंस का दिल जीत लिया था.गौरतलब है कि 8 सितंबर 2024 को दीपिका और रणवीर पहली बार माता-पिता बने थे, जब उनके घर बेटी दुआ का जन्म हुआ था. अब दोनों दूसरी बार पैरेंट्स बनने की तैयारी कर रहे हैं.

 

 

फैंस को पसंद आई कपल की नई झलक

नए घर से सामने आई दीपिका और रणवीर की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं. एक ओर फैंस उनके ड्रीम होम की भव्यता की चर्चा कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर दीपिका के बेबी बंप को देखकर उनकी दूसरी प्रेग्नेंसी को लेकर उत्साह भी जाहिर कर रहे हैं.दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों के बीच यह स्टार कपल अपने नए आशियाने में नई शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार नजर आ रहा है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

बेहतर अनुभव व ज्यादा खबरों के लिए ऐप पर जाएं

ऐप डाउनलोड करने के लिए QR स्कैन करें
Scan QR Code
Available on App Store & Play Store
Download for Android Download for iOS
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही