Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 का दबदबा,वर्ल्डवाइड  कलेक्शन 115 करोड़ पार

अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने करीब 9.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया.
 

Lagatar Desk : अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. रिलीज के पांचवें दिन फिल्म ने करीब 9.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया. इसके साथ ही, फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 83.25 करोड़ और दुनियाभर में ग्रॉस कलेक्शन 115 करोड़ के पार पहुंच गया है. 

 

 

वर्ल्डवाइड कमाई


घरेलू बाजार के साथ-साथ 'धमाल 4' को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. विदेशी बाजारों में फिल्म ने मंगलवार को 1.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिसके बाद इसका कुल ओवरसीज ग्रॉस कलेक्शन 16 करोड़ रुपये हो गया है. भारतीय और विदेशी बाजारों की कुल कमाई को मिलाकर 'धमाल 4' का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 115.44 करोड़ रुपये के शानदार आंकड़े पर पहुंच चुका है.

 

फिल्म की कहानी, स्टार कास्ट और समीक्षकों की राय


इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी इस मल्टीस्टारर फिल्म की कहानी एक समुद्री डाकू यानी रवि किशन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक पुराने खोए हुए खजाने की तलाश में है. जैसे ही इस खजाने की बात बाहर आती है, कई और लोग भी इस रेस में शामिल हो जाते हैं. 

 

इसके बाद गलतफहमियों और असमंजस का ऐसा दौर शुरू होता है जो पूरी कहानी में अफरा-तफरी पैदा कर देता है. फिल्म में अजय देवगन, रितेश देशमुख, अरशद वारसी, जावेद जाफरी, संजय मिश्रा, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, उपेंद्र लिमये, विजय पाटकर और रवि किशन जैसे कलाकारों ने मुख्य भूमिकाएं निभाई हैं.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही