Search

 
 
 

Ranchi News : SSP का आधी रात थानों में औचक निरीक्षण, हिंदपीढ़ी थाना के प्रभारी व ओडी प्रभारी से जवाब तलब

रांची एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार देर रात करीब एक बजे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. बिना पूर्व सूचना एसएसपी के निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.
 
  • आधी रात सड़कों पर उतरे SSP
  • थानों का किया औचक निरीक्षण
  • हिंदपीढ़ी और अरगोड़ा थाना की व्यवस्था पर जताई नाराजगी
  • हिंदपीढ़ी थाना के प्रभारी व ओडी प्रभारी से जवाब तलब

Ranchi :  रांची एसएसपी राकेश रंजन मंगलवार देर रात करीब एक बजे राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सड़कों पर उतरे. इस दौरान उन्होंने शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों, संवेदनशील इलाकों और पुलिस चेकिंग व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया. बिना पूर्व सूचना एसएसपी के निरीक्षण से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया.

 

Uploaded Image

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी सबसे पहले हिंदपीढ़ी थाना पहुंचे. यहां ड्यूटी के समय न तो थाना प्रभारी मौजूद मिले और न ही ओडी प्रभारी. दोनों अधिकारियों की अनुपस्थिति पर एसएसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा है.

 

इसके बाद एसएसपी अरगोड़ा थाना पहुंचे, जहां मुख्य गेट बंद मिला. इस पर उन्होंने थाना प्रभारी को फटकार लगाते हुए स्पष्ट निर्देश दिया कि थाना आम लोगों के लिए 24 घंटे खुला रहना चाहिए, ताकि किसी भी समय शिकायत लेकर आने वाले लोगों को परेशानी न हो.

 

एसएसपी ने बिरसा चौक, मेन रोड, एकरा मस्जिद, हरमू बाइपास, अरगोड़ा चौक समेत कई संवेदनशील स्थानों पर तैनात पुलिस बल, नाकेबंदी और वाहन जांच अभियान का भी निरीक्षण किया. उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों से बातचीत की, रजिस्टरों की जांच की और चेकिंग अभियान को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के दौरान एसएसपी ने कहा कि ड्यूटी में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. उन्होंने रात के समय संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की सघन जांच करने, पीसीआर और टाइगर मोबाइल की नियमित गश्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

 

एसएसपी राकेश रंजन ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि कानून-व्यवस्था से समझौता नहीं होगा. उन्होंने कहा कि अपराधी कितना भी रसूखदार या प्रभावशाली क्यों न हो, उसके खिलाफ बिना किसी दबाव और पक्षपात के कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही राजधानी में आम लोगों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही