- दस्तावेजों और अन्य महत्वपूर्ण रिकॉर्ड की जांच
Pakur : जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर स्थित पूर्व एनडीए प्रत्याशी व पत्थर व्यवसायी अजहर इस्लाम के आवास पर बुधवार सुबह पुलिस ने दबिश दी. यह कार्रवाई जमीन विवाद से जुड़े मामले में पुलिसकर्मियों के साथ कथित दुर्व्यवहार और धक्का-मुक्की के आरोपों के बाद की गई.

जानकारी के अनुसार, विवादित जमीन पर मंगलवार को काम कराए जाने की शिकायत मिलने पर पुलिस जांच के लिए पहुंची थी. आरोप है कि इस दौरान अजहर इस्लाम और उनके समर्थकों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध किया और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्र व्यवहार व धक्का-मुक्की की.
घटना के बाद मुफस्सिल थाना प्रभारी ने वरीय अधिकारियों को इसकी जानकारी दी. इसके अगले दिन बुधवार की सुबह जिले के तीन थानों की पुलिस अजहर इस्लाम के आवास पर उन्हें गिरफ्तार करने पहुंची. हालांकि वह मौके पर नहीं मिले.
कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा और इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई. हालांकि, पुलिस ने पूरे मामले पर आधिकारिक तौर पर कोई विस्तृत बयान जारी नहीं किया है. इधर, श्रम विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और परिसर में काम कर रहे दो नाबालिग बच्चों को रेस्क्यू किया. फिलहाल पूरे मामले की जांच जारी है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

