Search

 
 
 

Ranchi News :  अपर बाजार में नशीले पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई,  ई-सिगरेट व गांजा बरामद

राजधानी के अपर बाजार इलाके में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने इलाके की कई दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान ई-सिगरेट, गांजा समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई.
 
झारखंड की राजधानी रांची की खबरें
  • कई दुकानदारों से वसूला जुर्माना

Ranchi :  राजधानी के अपर बाजार इलाके में अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने मंगलवार रात विशेष अभियान चलाया. अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य समिति की टीम ने इलाके की कई दुकानों में छापेमारी की. इस दौरान ई-सिगरेट, गांजा समेत अन्य प्रतिबंधित सामग्री बरामद की गई. 

 

अभियान के दौरान छह से अधिक दुकानों की गहन जांच की गई. निरीक्षण में पाया गया कि कुछ दुकानों पर तंबाकू उत्पादों के साथ खाद्य सामग्री भी बेची जा रही थी, जो खाद्य सुरक्षा और तंबाकू नियंत्रण नियमों का उल्लंघन है. इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित दुकानदारों से एक-एक हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया. 

 

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अपर बाजार इलाके में लंबे समय से अवैध नशीले पदार्थों की बिक्री की शिकायतें मिल रही थीं. इन्हीं शिकायतों के आधार पर एसडीओ के निर्देश पर विशेष अभियान चलाया गया.  अधिकारियों ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अवैध कारोबार पर रोक लगाने के साथ-साथ युवाओं को नशे की गिरफ्त में जाने से बचाना भी हैय 

 

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शहर में नशीले और प्रतिबंधित पदार्थों की अवैध बिक्री किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. ऐसे कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से छापेमारी अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही