Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 का जलवा, आदि-मानव की जोड़ी ने जीता दर्शको का दिल

अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भारी क्रेज देखाने को मिल रहा है और पहले दिन ही इसके डबल डिजिट में कमाई करने की उम्मीद है
 

Lagatar Desk : अजय देवगन, अरशद वारसी और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4 आज सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भारी क्रेज देखाने को मिल रहा है और पहले दिन ही इसके डबल डिजिट में कमाई करने की उम्मीद है. सोशल मीडिया X पर फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.

 

जहां कुछ दर्शक इसे भरपूर कॉमेडी और पुराने एडवेंचर का रोमांचक मिक्स बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे औसत बता रहे हैं.इस शानदार कॉमेडी फ्रेंचाइजी की नई रिलीज को लेकर बॉक्स ऑफिस पर भारी क्रेज देखा जा रहा है.

 

 

प्री-रिलीज एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 64,000 से अधिक टिकट बेचकर शानदार आंकड़े दर्ज किए हैं.इसी के साथ अनुमान लगाया जा रहा है कि यह फिल्म अपने पहले ही दिन बॉक्स ऑफिस पर डबल डिजिट में धांसू कमाई कर सकती है.

 

फिल्म की कहानी इस बार भी एक अजीबोगरीब और अफरातफरी से भरी खजाने की खोज के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें फ्रेंचाइजी का सिग्नेचर स्लैपस्टिक ह्यूमर भरा हुआ है. सोशल मीडिया पर जो बात सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रही है, वो है अरशद वारसी (आदि) और जावेद जाफरी (मानव) की जोड़ी की वापसी. फैंस का कहना है कि जब-जब ये दोनों स्क्रीन पर आते हैं, थिएटर में हंसी के ठहाके गूंज उठते हैं. इन दोनों की जुगलबंदी को फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट बताया जा रहा है.

 

अजय देवगन, रितेश देशमुख और संजय मिश्रा के साथ इस बार रवि किशन, संजीदा शेख और ईशा गुप्ता जैसे नए चेहरे भी फिल्म में कॉमेडी का तड़का लगा रहे हैं. कई दर्शकों का तो यहां तक मानना है कि यह फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से कहीं ज्यादा मजेदार और एंटरटेनिंग है.

 

बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल

करीब 150 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म की एडवांस बुकिंग काफी शानदार रही है. रिलीज से पहले ही फिल्म ने एडवांस बुकिंग के जरिए 5-6 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया था. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, फिल्म अपने पहले दिन भारत में 12 से 14 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही