Search

 
 
 

Entertaiment  News : लॉक अप 2 से बाहर हुए धीरज धूपर- सूफी, हर्षद चोपड़ा-योगेश रावत की धमाकेदार वापसी

रियलिटी शो 'लॉक अप 2  इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे की चलते सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में 'जजमेंट डे' एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो से बाहर हो गए थे. रियलिटी शो 'लॉक अप 2  इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे की चलते सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में 'जजमेंट डे' एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो से बाहर हो गए थे.
 

Lagatar  Desk : रियलिटी शो 'लॉक अप 2  इन दिनों लगातार नए ट्विस्ट और ड्रामे की चलते सुर्खियों में बना हुआ है. हाल ही में 'जजमेंट डे' एपिसोड में हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत शो से बाहर हो गए थे. हालांकि, अब दोनों कंटेस्टेंट्स ने शानदार वापसी कर दर्शकों को चौंका दिया है.

 

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'जजमेंट डे' के बाद मेकर्स ने बाहर हुए कंटेस्टेंट्स को शो में वापसी का एक और मौका दिया. इसके लिए उन्हें एक खास टास्क दिया गया, जिसमें जीत हासिल करने वाले कंटेस्टेंट को दोबारा 'लॉक अप' हाउस में एंट्री मिलनी थी.

 

धीरज धूपर को हराकर लौटे हर्षद चोपड़ा

बताया जा रहा है कि हर्षद चोपड़ा का मुकाबला धीरज धूपर से हुआ. दोनों के बीच हुए इस टास्क में हर्षद ने जीत दर्ज की. रिपोर्ट्स के अनुसार, टास्क हारने के बाद धीरज धूपर को शो से बाहर होना पड़ा, जबकि हर्षद ने दोबारा 'लॉक अप' हाउस में एंट्री कर ली और उनका सफर फिर से शुरू हो गया.

 

योगेश रावत ने सूफी को दी मात

वहीं, योगेश रावत को भी वापसी का मौका मिला. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनका मुकाबला सूफी के साथ हुआ, जिसमें योगेश ने जीत हासिल की. टास्क हारने के बाद सूफी शो से बाहर हो गए, जबकि योगेश ने एक बार फिर 'लॉक अप' हाउस में अपनी जगह बना ली.


रिपोर्ट्स के मुताबिक, धीरज धूपर और सूफी अब शो से बाहर हो चुके हैं, जबकि हर्षद चोपड़ा और योगेश रावत की वापसी से गेम पूरी तरह बदल सकता है. दोनों की री-एंट्री के बाद आने वाले एपिसोड्स में मुकाबला और भी दिलचस्प होने की उम्मीद है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही