Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉक अप 2' में डबल एलिमिनेशन, माधुरी ने खुद को किया शो से बाहर, आकांक्षा बची

लॉक अप 2' के हालिया 'जजमेंट डे' एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगा. इस बार शो में डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें माधुरी जैन और आकांक्षा चौधरी खतरे के घेरे में आ गई.
 

Lagatr Desk : 'लॉक अप 2' के हालिया 'जजमेंट डे' एपिसोड में दर्शकों को बड़ा झटका लगा. इस बार शो में डबल एलिमिनेशन हुआ, जिसमें माधुरी जैन और आकांक्षा चौधरी खतरे के घेरे में आ गईं. हालांकि आखिर में एक भावुक मोड़ आया, जब माधुरी ने अपनी जगह आकांक्षा को आगे बढ़ाने का फैसला किया और खुद शो से बाहर हो गईं.

 

 

कंट्रोलर्स की वोटिंग से बदला पूरा खेल

एलिमिनेशन की प्रक्रिया कंट्रोलर्स की वोटिंग के जरिए हुई. सबसे पहले कंट्रोलर्स ने अपने-अपने डिपेंडेंट्स को सुरक्षित किया. इसके बाद होस्ट रितेश देशमुख ने घोषणा की कि योगेश रावत, आकांक्षा चौधरी और माधुरी जैन में से किसी दो को बाहर होना होगा. तीनों को खुद को बचाने के लिए आखिरी बार अपनी बात रखने का मौका दिया गया.

 

माधुरी ने नहीं मांगे अपने लिए वोट

जब रितेश देशमुख ने माधुरी जैन से खुद के पक्ष में अपील करने को कहा, तो उन्होंने साफ इनकार कर दिया. माधुरी ने कहा कि उन्हें पहले से पता है कि कोई उन्हें नहीं बचाएगा. उन्होंने कहा कि अगर घरवालों को लगता है कि वह शो में रहने की हकदार हैं, तो वे बिना अपील के भी उन्हें बचा सकते हैं.

वहीं योगेश रावत ने कहा कि वह हर दिन खेल का ज्यादा आनंद ले रहे हैं और उनका शो में बने रहना गेम को और दिलचस्प बनाएगा. दूसरी ओर आकांक्षा चौधरी ने कहा कि उन्होंने हमेशा खुलकर गेम खेला, अपने दोस्तों का साथ दिया और दुश्मनी भी सामने से निभाई, इसलिए वह शो में बने रहने की हकदार हैं.

 

माधुरी ने किया भावुक फैसला, आकांक्षा को बचाया

एलिमिनेशन के बाद शो ने एक बड़ा ट्विस्ट दिया. माधुरी जैन और आकांक्षा चौधरी को यह तय करने का मौका मिला कि दोनों में से कौन शो में आगे रहेगा.इस दौरान माधुरी जैन ने बेहद भावुक और निस्वार्थ फैसला लेते हुए आकांक्षा चौधरी को बचाने का विकल्प चुना. उन्होंने अपनी यात्रा यहीं खत्म करने का निर्णय लिया और खुद एलिमिनेशन स्वीकार कर लिया. माधुरी के इस फैसले से घर के सदस्य और दर्शक दोनों भावुक हो गए, जबकि आकांक्षा की शो में वापसी हो गई.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही