Lagatar Desk : इन दिनों सिनेमाघरों में बॉलीवुड से लेकर साउथ तक कई बड़ी फिल्में दर्शकों का मनोरंजन कर रही हैं.हालांकि कमाई के मामले में साउथ की फिल्में बाजी मारती नजर आ रही हैं.एक तरफ बॉलीवुड की ‘चांद मेरा दिल’ और ‘पति पत्नी और वो दो’ अपनी पकड़ बनाए रखने की कोशिश कर रही हैं, तो वहीं दूसरी ओर ‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ शानदार प्रदर्शन कर रही हैं.
‘चांद मेरा दिल’ की कमाई में हल्का उछाल
अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ रिलीज से पहले काफी चर्चा में रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर फिल्म उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई.फिल्म ने रिलीज के सातवें दिन 2.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया.इससे पहले छठे दिन फिल्म की कमाई 1.90 करोड़ रुपये रही थी.अब तक फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 19.45 करोड़ रुपये पहुंच चुका है.बता दें कि यह फिल्म 22 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
‘पति पत्नी और वो दो’ को नहीं मिल रहा खास रिस्पॉन्स
आयुष्मान खुराना, सारा अली खान, वामिका गब्बी और रकुल प्रीत सिंह की मल्टीस्टारर फिल्म ‘पति पत्नी और वो दो’ दर्शकों को ज्यादा प्रभावित नहीं कर पा रही है.फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन यानी गुरुवार को 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की.वहीं बुधवार को इसका कलेक्शन 1.20 करोड़ रुपये था.इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 41.95 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है.यह फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज हुई थी.
‘दृश्यम 3’ बनी दर्शकों की पहली पसंद
मोहनलाल स्टारर ‘दृश्यम 3’ बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है.सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर इस फिल्म को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है.फिल्म ने रिलीज के आठवें दिन 6.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया.इससे पहले सातवें दिन फिल्म ने 6.65 करोड़ रुपये कमाए थे.अब तक फिल्म का कुल कलेक्शन 81.80 करोड़ रुपये हो चुका है.फिल्म 21 मई 2026 को रिलीज हुई थी.
‘करुप्पु’ का जलवा बरकरार
सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ शुरुआत से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाए हुए है.दर्शकों के बीच फिल्म का क्रेज लगातार देखने को मिल रहा है.फिल्म ने 14वें दिन 4.95 करोड़ रुपये की कमाई की.इसके साथ ही फिल्म का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 168.15 करोड़ रुपये पहुंच गया है।यह फिल्म 14 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: कौन किस पर भारी
कमाई के आंकड़ों को देखें तो इस समय साउथ फिल्मों का दबदबा साफ नजर आ रहा है.‘दृश्यम 3’ और ‘करुप्पु’ लगातार मजबूत प्रदर्शन कर रही हैं, जबकि बॉलीवुड फिल्मों को दर्शकों से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिल रहा है.आने वाले दिनों में यह देखना दिलचस्प होगा कि कौन सी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लंबी रेस का घोड़ा साबित होती है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें


Leave a Comment