Search

Entertainment News : मौत की तारीख हेडलाइन पर भड़के एल्विश यादव,  मीडिया पर साधा निशाना

Lagatar desk : बिग बॉस ओटीटी विनर एल्विश यादव इन दिनों चर्चा में हैं. हाल ही में उन्हें कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी और जान से मारने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी. इस खबर के बाद सोशल मीडिया पर हलचल तेज हो गई.

 

इसी बीच एक न्यूज़ पोर्टल की सनसनीखेज हेडलाइन देखकर एल्विश यादव नाराज हो गए. दरअसल, पोर्टल ने अपनी रिपोर्ट में एल्विश की मौत की तारीख जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया था, जिसे लेकर यूट्यूबर ने कड़ी आपत्ति जताई.

Elvish Yadav

 

‘मौत की तारीख’ लिखने पर भड़के एल्विश यादव

एल्विश यादव ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर संबंधित रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए मीडिया पोर्टल पर निशाना साधा. उन्होंने लिखा कि अब उन्हें ऐसे मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भरोसा नहीं रहा और इस तरह की हेडलाइन बनाना बेहद गैरजिम्मेदाराना है.

 

उनका यह रिएक्शन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया. कई फैंस ने भी एल्विश का समर्थन करते हुए कहा कि सिर्फ व्यूज़ और अटेंशन पाने के लिए इस तरह की डर फैलाने वाली हेडलाइन बनाना गलत है.

 

10 करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप

रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुरुग्राम पुलिस में दर्ज शिकायत में दावा किया गया है कि 5 मई को एल्विश यादव को एक इंटरनेशनल नंबर से WhatsApp कॉल आई थी. हालांकि उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया, लेकिन बाद में उसी नंबर से उन्हें धमकी भरा मैसेज भेजा गया.

 

बताया जा रहा है कि मैसेज भेजने वाले ने खुद को रणदीप मलिक बताया और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा होने का दावा किया. मैसेज में कथित तौर पर दो दिनों के भीतर 10 करोड़ रुपये देने की मांग की गई थी.

धमकी देने वाले ने कथित तौर पर चेतावनी दी कि यदि पैसे नहीं दिए गए तो एल्विश यादव और उनके पिता दोनों की हत्या कर दी जाएगी. रिपोर्ट्स के अनुसार, यही धमकी भरा मैसेज उनके पिता के मोबाइल फोन पर भी भेजा गया, जिससे परिवार में डर और तनाव का माहौल बन गया.

 

पुलिस में दर्ज हुई शिकायत

घटना के बाद एल्विश यादव ने गुरुग्राम के सेक्टर-56 पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. बताया जा रहा है कि पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ संबंधित धाराओं में FIR दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//