Search

 
 
 

Jharkhand News : ई-पेंशन पोर्टल पर नई सुविधा, अब 2016 से पहले के पेंशन रिकॉर्ड ऑनलाइन कर सकेंगे अपडेट

झारखंड सरकार ने पुराने पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है. ई-पेंशन पोर्टल में नया ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2016 से पहले के पेंशन रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों और अधूरी जानकारियों को अब ऑनलाइन सुधारा जा सकेगा.
 

 

Ranchi :  झारखंड सरकार ने पुराने पेंशनधारियों को बड़ी राहत दी है. ई-पेंशन पोर्टल में नया ऑनलाइन सिस्टम लागू किया गया है. इस नई व्यवस्था के तहत वर्ष 2016 से पहले के पेंशन रिकॉर्ड में मौजूद त्रुटियों और अधूरी जानकारियों को अब ऑनलाइन सुधारा जा सकेगा.

 

वित्त विभाग की ओर से शुरू की गई इस पहल का उद्देश्य पुराने पेंशन डाटा को व्यवस्थित, सुरक्षित और पारदर्शी बनाना है. 

 

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, कई पेंशनधारियों का विवरण आईएफएमएस (इंटीग्रेटेड फाइनेंशियल मैनेजमेंट सिस्टम) में उपलब्ध है. लेकिन उसमें कई जरूरी जानकारियां या तो गलत दर्ज हैं या नहीं हैं. इससे पेंशन सत्यापन और भुगतान प्रक्रिया में परेशानी हो रही थी.

 

नई सुविधा के माध्यम से पेंशनभोगी अपने नाम, जन्मतिथि, सेवा अवधि, सेवानिवृत्ति तिथि, पदनाम और ट्रेजरी कोड जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों में ऑनलाइन सुधार करा सकेंगे. यह पूरी प्रक्रिया ई-पेंशन पोर्टल के जरिए संचालित होगी.

 

वित्त विभाग की उप सचिव ज्योति कुमारी झा ने इस संबंध में प्रधान महालेखाकार कार्यालय को पत्र भेजकर नई व्यवस्था की जानकारी दी है. विभाग का मानना है कि इससे पुराने रिकॉर्ड को डिजिटल रूप से अधिक सटीक और अद्यतन बनाया जा सकेगा.

 

हाल के दिनों में वेतन और पेंशन की फर्जी निकासी मामलों के सामने आने के बाद सरकार ने रिकॉर्ड सत्यापन और डाटा अपडेट की प्रक्रिया तेज कर दी है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही