Search

 
 
 

Weather Update : झारखंड में 17, बिहार में 14 तक आंधी-बारिश के आसार, 15 से उत्तर भारत में और बिगड़ेगा मौसम

झारखंड-बिहार समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. कहीं तेज गर्मी तो कहीं तेज आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.
 

Lagatar Desk :  झारखंड-बिहार समेत देशभर में मौसम का मिजाज बदला-बदला नजर आ रहा है. कहीं तेज गर्मी तो कहीं तेज आंधी-बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं. इस बीच मौसम विभाग ने झारखंड, बिहार समेत अन्य राज्यों में अगले कुछ दिनों तक आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है.

 

आईएमडी के अनुसार, झारखंड और बिहार में 12 से 17 मई के बीच मौसम बदलने के आसार हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. मौसम विभाग ने 17 मई तक अलग-अलग जिलों में तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना जताई है.

 

वहीं बिहार में 12 से 14 मई तक बारिश होने का पूर्वानुमान है. इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. लेकिन खराब मौसम के कारण जनजीवन भी प्रभावित हो सकता है. मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है. 

 

उधर, उत्तर भारत के कई राज्यों में भी मौसम खराब बना हुआ है. पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश और तेज हवाओं का असर देखने को मिल रहा है. हिमाचल प्रदेश में सोमवार को आए तूफान और बारिश से काफी नुकसान हुआ. कई जगहों पर पेड़ गिर गए, घरों की छतें उड़ गईं और बिजली व्यवस्था ठप हो गई.

 

वहीं दिल्ली में आज मंगलवार को बारिश और तेज हवाओं को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दिनों में उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम और बिगड़ सकता है, क्योंकि 15 मई से नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की संभावना है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही