Search

 
 
 

Ranchi News : डोरंडा कॉलेज में छात्रा की गरिमा से खिलवाड़ का आरोप, छात्रों में आक्रोश

डोरंडा कॉलेज के बीकॉम विभाग से छात्रा की गरिमा से जुड़ा एक गंभीर मामले सामने आया है. आरोप है कि सेमेस्टर-1 के एक छात्र ने अपनी ही कक्षा की छात्रा की बिना अनुमति आपत्तिजनक तरीके से फोटो लेने की कोशिश की.
 

Ranchi  : डोरंडा कॉलेज के बीकॉम विभाग से छात्रा की गरिमा से जुड़ा एक गंभीर मामले सामने आया है. आरोप है कि सेमेस्टर-1 के एक छात्र ने अपनी ही कक्षा की छात्रा की बिना अनुमति आपत्तिजनक तरीके से फोटो लेने की कोशिश की.

 

आरोप है कि छात्रा के भाई ने जब इसका विरोध किया तो उस पर दबाव बनाया जाने लगा. छात्रों ने भी बीकॉम विभाग की एचओडी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उनका कहना है कि  कि एचओडी ने छात्रा से कथित तौर पर कहा है कि इतना चलता है, लड़की हो तो थोड़ा मैनेज करो.

 

एचओडी के कथित बयान को लेकर छात्र संगठनों में नाराजगी बढ़ गई है. छात्र नेताओं का कहना है कि शिक्षण संस्थानों में इस तरह की मानसिकता महिलाओं के खिलाफ होने वाले अपराधों को बढ़ावा देती है. छात्रों ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी छात्र के अभिभावकों को बुलाने के बजाय पीड़ित छात्रा के अभिभावकों को कॉलेज बुलाया गया.

 

छात्रों ने मांग की है कि आरोपी छात्र के खिलाफ तत्काल अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जाए. साथ ही, यदि पीड़िता या उसके परिवार पर किसी प्रकार का दबाव बनाया गया है, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई हो.

 

छात्र नेता विश्वजीत सिंह ने कहा कि शिक्षण संस्थानों में छात्राओं की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जा सकता. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कॉलेज प्रशासन निष्पक्ष कार्रवाई नहीं करता है, तो छात्र आंदोलन तेज किया जाएगा और मामले को उच्च प्रशासन एवं कानूनी संस्थाओं तक ले जाया जाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही