Search

 
 
 

Entertainment News : ‘सादी सुन’ में पगड़ी पहनकर छाए एल्विश यादव, बोलें – यह मेरे करियर का बेहद खास अनुभव

यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘सादी सुन’ को लेकर चर्चा में हैं.
 

Lagatar Desk  : यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव इन दिनों अपने नए प्रोजेक्ट ‘सादी सुन’ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सामने आए उनके लुक ने प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. पगड़ी पहने पारंपरिक अंदाज में नजर आए एल्विश यादव का यह रूप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.इस गाने ने बहुत ही कम समय में 60 लाख (6 मिलियन) से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया है

 

 

एल्विश यादव ने इस प्रोजेक्ट को अपने करियर के सबसे यादगार अनुभवों में से एक बताया. उन्होंने कहा, सादी सुन’ का हिस्सा बनना मेरे लिए बेहद खास रहा. इस प्रोजेक्ट ने मुझे कुछ नया सीखने और अपनी कला को अलग अंदाज में पेश करने का मौका दिया. दर्शकों का प्यार और समर्थन मेरे लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है.

 

पारंपरिक परिधान और पगड़ी में एल्विश का अंदाज फैंस को काफी पसंद आ रहा है. सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की जमकर तारीफ हो रही है और प्रशंसक उन्हें नए अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं.

 

‘सादी सुन’ के जरिए एल्विश यादव एक अलग और प्रभावशाली भूमिका में नजर आने वाले हैं. उनका मानना है कि यह प्रोजेक्ट न केवल उनके करियर में एक नया अध्याय जोड़ेगा, बल्कि दर्शकों को भी एक बेहतरीन अनुभव देगा.फिलहाल, ‘सादी सुन’ को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है और एल्विश यादव का यह नया अंदाज लगातार सुर्खियां बटोर रहा है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही