Search

 
 
 

Entertainment news : एल्विश यादव  का बॉलीवुड डेब्यू, टाइगर श्रॉफ के साथ करेंगे स्क्रीन शेयर

यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वह जल्द ही निर्देशक रेमो डिसूजा की नई एक्शन फिल्म में नजर आएंगे.
 

Lagatar Desk : यूट्यूबर और सोशल मीडिया स्टार एल्विश यादव अब बॉलीवुड में कदम रखने जा रहे हैं. वह जल्द ही निर्देशक रेमो डिसूजा की नई एक्शन फिल्म में नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्माण विक्की जैन के प्रोडक्शन हाउस VJ Frames के बैनर तले किया जा रहा है. खास बात यह है कि एल्विश इस फिल्म में अभिनेता टाइगर श्रॉफ और अभिषेक बनर्जी के साथ स्क्रीन साझा करेंगे.

 

एक्शन फ्रेंचाइजी का होगा हिस्सा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह सिर्फ एक फिल्म नहीं बल्कि एक बड़ी एक्शन फ्रेंचाइजी की शुरुआत होगी. फिल्म की शूटिंग 1 अगस्त से शुरू हो चुकी है. फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने भी सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी साझा की है.

 

 

बॉलीवुड डेब्यू से खुश हुए फैंस

एल्विश यादव के बॉलीवुड डेब्यू की खबर सामने आते ही उनके फैंस में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. सोशल मीडिया पर कई यूजर्स ने उन्हें बधाई देते हुए उनके संघर्ष और मेहनत की तारीफ की.एक फैन ने लिखा, बहुत एक्साइटेड हूं और आप पर गर्व है एल्विश यादव.

 

पिछले 10-12 सालों की आपकी मेहनत का फल अब मिल रहा है.वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ऑल द बेस्ट एल्विश यादव, हमेशा की तरह अपने आलोचकों को गलत साबित करो.एक और फैन ने पोस्ट किया, बधाई हो भाई, पहले यूट्यूब पर देखते थे, फिर टीवी पर और अब सीधे सिनेमा हॉल में देखेंगे. आपके सारे सपने पूरे हों.

 

कई टीवी शोज में दिखा चुके हैं दम

एल्विश यादव इससे पहले बिग बॉस OTT सीज़न 2, प्लेग्राउंड, MTV रोडीज़ XX: डबल क्रॉस, लाफ्टर शेफ़्स समेत कई लोकप्रिय रियलिटी शोज का हिस्सा रह चुके हैं. अब उनके फैंस उन्हें पहली बार बड़े पर्दे पर देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही