Search

 
 
 

Entertainment News : रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2 का धांसू टीजर आउट,'मुझे मारकर चैन से नहीं जी पाएगा

सुपरस्टार रजनीकांत  की फिल्म 'जेलर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ टीजर भी रिलीज कर दिया है.
 

Lagatar Desk : सुपरस्टार रजनीकांत  की फिल्म 'जेलर 2' का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे थे. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट के साथ टीजर भी रिलीज कर दिया है. अब ये फिल्म 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगीहाल ही में मेकर्स ने अपने इंस्टाग्राम पर 'जेलर 2' का टीजर रिलीज किया है, जिसमें रजनीकांत अपने आइकॉनिक किरदार 'टाइगर मुथुवेल पांडियन' के रूप में वापसी कर रहे हैं.

 

'जेलर 2' के टीजर में क्या

टीज़र में निर्देशक नेल्सन दिलीपकुमार और संगीतकार अनिरुद्ध रविचंदर को कहानी पर चर्चा करते हुए दिखाया गया है, जिसके तुरंत बाद एक अचानक और हिंसक हमला होता है, जो फिल्म के सस्पेंस से भरपूर होने का संकेत देता है. इस टीज़र में रजनीकांत के एक्शन और उनके स्वैग की एक झलक दिखाई गई है, हालांकि फिल्म में उनके पूरे लुक को अभी भी गुप्त रखा गया है.

 

सीक्वल में पहले पार्ट के कलाकारों के साथ-साथ कई नई और बड़ी हस्तियों के जुड़ने की चर्चा है, जिसमें मोहनलाल और शिव राजकुमार के अलावा ऋतिक रोशन, विद्या बालन और मिथुन चक्रवर्ती जैसे सितारों के नाम भी शामिल हैं.

 

 

'जेलर 2' की कहानी क्या होगी


फिल्म का पहला पार्ट यानी 'जेलर' साल 2023 में आई थी. इसमें एक ऐसे रिटायर्ड जेलर की कहानी दिखाई गई, जिसके पुलिस अफसर बेटे की ड्रग्स समगलर वर्मन को पकड़ने में हत्या कर दी जाती है. वह शहीद हो जाता है. 

 

फिर वर्मन, जेलर के परिवार को परेशान करने लगता है. यह देख रिटायर्ड जेलर बेटे की मौत का बदला लेने के लिए वर्मन से भिड़ जाता है. 'जेलर' के आखिर में वह वर्मन को मार डालता है और अब दूसरे पार्ट यानी 'जेलर 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही