Search

 
 
 

Entertainment News : द ट्रेटर्स 2 का धमाकेदार टीजर रिलीज, मुनव्वर फारूकी- मल्लिका शेरावत समेत 21 सेलिब्रिटी लेंगे हिस्सा

रियलिटी शोज के बढ़ते क्रेज के बीच करण जौहर एक बार फिर अपने चर्चित शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं.
 

Lagatar Desk : रियलिटी शोज के बढ़ते क्रेज के बीच करण जौहर एक बार फिर अपने चर्चित शो 'द ट्रेटर्स' के दूसरे सीजन के साथ लौट रहे हैं. हाल ही में मेकर्स ने शो का दमदार टीजर रिलीज किया है, जिसने दर्शकों की एक्साइटमेंट  को बढ़ा दी है.वहीं इस बार शो में मल्लिका शेरावत, मुनव्वर फारूकी समेत 21 चर्चित सेलिब्रिटी नजर आएंगे. जो  13 अगस्त से प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा. 

 

करण जौहर फिर निभाएंगे होस्ट की भूमिका

शो के दूसरे सीजन की मेजबानी एक बार फिर करण जौहर करेंगे. इस सीजन में अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े 21 सेलिब्रिटी भरोसे, धोखे और रणनीति के इस रोमांचक खेल का हिस्सा बनेंगे. सभी खिलाड़ी ग्रैंड प्राइज और 'द ट्रेटर्स' का खिताब जीतने के लिए एक-दूसरे से मुकाबला करेंगे.

 

पहले से ज्यादा बड़ा और रोमांचक होगा सीजन

'द ट्रेटर्स 2' को धर्माटिक एंटरटेनमेंट ने प्रोड्यूस किया है. यह शो दुनिया के 40 से अधिक देशों में अलग-अलग रूपों में बनाया जा चुका है और आज यह सबसे लोकप्रिय रियलिटी फॉर्मेट्स में गिना जाता है. मेकर्स का दावा है कि नया सीजन पहले से कहीं ज्यादा बड़ा, बोल्ड और ड्रामे से भरपूर होगा. इसमें साइकोलॉजिकल गेम, इमोशनल मोमेंट्स, सस्पेंस और जबरदस्त ट्विस्ट देखने को मिलेंगे.

 

पहले सीजन को मिला था शानदार रिस्पॉन्स

प्राइम वीडियो इंडिया के ओरिजिनल्स के डायरेक्टर और हेड निखिल माधोक ने कहा कि पहले सीजन को दर्शकों का शानदार प्यार मिला था और यह सिर्फ एक रियलिटी शो नहीं, बल्कि एक सांस्कृतिक चर्चा का विषय बन गया था. उन्होंने कहा कि दूसरे सीजन में दांव पहले से बड़े होंगे, गेम और तेज होगा तथा नई स्टार कास्ट हर एपिसोड में दर्शकों को चौंकाएगी.

 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही