Search

 
 
 

Entertainment News : श्रद्धा कपूर की फिल्म ‘ईथा का धमाके दार दीजर आउट, 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी

श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह महाराष्ट्र की दिग्गज लोकप्रिय (लावणी और तमाशा) कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की बायोपिक है.
 

Lagatar Desk : श्रद्धा कपूर अपनी आगामी फिल्म ‘ईथा’ को लेकर सुर्खियों में हैं। यह महाराष्ट्र की दिग्गज लोकप्रिय (लावणी और तमाशा) कलाकार विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर की बायोपिक है. जो 28 अगस्त 2026 को सिनेमाघरो में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म टीजर रिलीज किया है.जिसमें श्रद्धा का एक नया और दमदार अवतार देखने को मिल रहा है

 

 

टीजर में श्रद्धा का दमदार अवतार 


हाल ही में फिल्म का टीजर जारी कर मेकर्स ने लोगों को चौंका दिया है. टीजर में साफ दिखाया गया है कि विठाबाई नारायणगांवकर की जिंदगी के एक अहम हिस्से पर फोकस करता है. श्रद्धा कपूर उनकी जिदंगी पर आधारित इस फिल्म में लीड रोल में नजर आ रही हैं.टीजर में उन्हें गर्भवती दिखाया गया है. प्रेग्नेंसी के बावजूद, वह स्टेज पर परफॉर्म करती रहती हैं, हालांकि, एक शो के दौरान उन्हें एहसास होता है कि बच्चे के जन्म का समय आ गया है.

 

टीजर की शुरुआत श्रद्धा कपूर से होती है, जो एक प्रेग्नेंट महिला के रूप में दर्द से बुरी तरह कराह रही हैं. वे एक पारंपरिक मराठी तमाशा स्टेज पर हैं, जहां... वे दर्द के मारे चीख रही हैं और जमीन पर गिर पड़ती हैं. इस हालत में भी वे स्टेज पर ही बच्चे को जन्म देती नजर आती हैं. 

 

इसके बाद घुंघरुओं की झंकार सुनाई देती है और श्रद्धा के पैरों में बंधे घुंघरुओं को दिखाया जाता है. श्रद्धा का बैकग्राउंड वॉयसओवर इस सीन को और ... और भी दमदार बनाता है, जिसमें वे कहती हैं, 'पड़े-पड़े मरी तो बेचारी कहलाऊंगी... पर नाचते हुए मरी, तो मिसाल बन जाऊंगी' इसके बाद एक कड़क आवाज आती है, 'तो बन जा मिसाल. विठाबाई पत्थर से गर्भनाल काटती हैं और अपने काम पर लौट आती हैं. उनकी हिम्मत और लगन की लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. शो में यही सीन दर्शकों का सबसे ज्यादा हैरान कर रहा है.

 

महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय लावणी कलाकारों


आपको बता दें कि विठाबाई भाऊ मांग नारायणगांवकर महाराष्ट्र की सबसे लोकप्रिय लावणी कलाकारों में गिनी जाती थीं. उनके किरदार में श्रद्धा कपूर ने लोगों का दिल जीत लिया है. टीजर सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर श्रद्धा कपूर की जमकर तारीफ हो रही है. गौरतलब बै कि विठाबाई महाराष्ट्र की एक जानी मानी लावणी कलाकार थीं. उन्होंने अपनी परफॉर्मेंस के दौरान अपने बच्चे का जन्म दिया और जन्म के बाद दोबारा लोगों के सामने परफॉर्म करने आ गई थीं. श्रद्धा कपूर की ये फिल्म 28 अगस्त 2026 को रिलीज होने वाली है.

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही