Search

 
 
 

Entertainment News : बॉक्स आफिस पर फिल्मों का जलवा, वेलकम टू द जंगल 60 करोड़ पार

इन दिनों बॉक्स आफिस पर में कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. अक्षक कुमार की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को शानदार कमाई की है. 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आउंगा' ने भी अच्छा कलेक्शन किया है. साउथ की फिल्में 'मां इंटी बंगारम' और 'पेद्दी' ने भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है.
 

Lagatar  Desk : इन दिनों बॉक्स आफिस पर में कई फिल्में धमाल मचा रही हैं. अक्षक कुमार की हालिया रिलीज हुई फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को शानदार कमाई की है. 'कॉकटेल 2' और 'मैं वापस आउंगा' ने भी अच्छा कलेक्शन किया है. साउथ की फिल्में 'मां इंटी बंगारम' और 'पेद्दी' ने भी रविवार को बॉक्स ऑफिस पर अपना जलवा दिखाया है.

 

वेलकम टू द जंगल' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन

 

Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ, अरशद वारसी, दिशा पाटनी और जैकलीन फर्नांडिस स्‍टारर 'वेलकम टू द जंगल' ने रविवार को 10,867 शोज से देश में 24.75 करोड़ की नेट कमाई की है. एक दिन पहले शनिवार को इसने 20.00 करोड़ और उससे पहले शुक्रवार को ओपनिंग डे पर 15.25 करोड़ की कमाई की थी. गुरुवार शाम को फिल्‍म के कुछ पेड-प्रीव्‍यू शोज भी रखे गए थे, जिससे 3.75 करोड़ का नेट कारोबार हुआ था. इस तरह 'वेलकम टू द जंगल' ने पहले वीकेंड में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर 76.50 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन और 63.75 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है.

 

Welcome To The Jungle Collection Day 2 : जंगल में मंगल करने उतरी अक्षय  कुमार की फिल्म, दूसरे दिन हिला डाला बॉक्स ऑफिस - welcome to the jungle box  office collection day

 

 


मैं वापस आऊंगा

इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित और दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म ने 17 दिनों में भारत में लगभग 46.30 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है और यह दुनिया भर में 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर चुकी है.

 

इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' का टीजर रिलीज, 78 साल पुरानी प्रेम कहानी  ने फैंस को किया इमोशनल | Imtiaz Ali Main Vaapas Aaunga teaser released 78  year old love story

मां इंटी बंगारम


इन दिनों कई साउथ फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर मौजूद हैं. सामंथा रुथ प्रभु की फिल्म ‘मां इंटी बंगारम’ हाल ही में रिलीज हुई है. इस फिल्म ने दसवें दिन 5.30 करोड़ रुपये कमाए हैं. फिल्म का कुल कलेक्शन अब तक 48.25 करोड़ रुपये हो चुका है. इस फिल्म के मेकर्स ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज भी दिया है. दर्शकों को इस फिल्म का सीक्वल भी अब देखने को मिलेगा, मेकर्स इसकी प्लानिंग कर चुके हैं.

 

मां इंटी बंगारम का टीज़र ट्रेलर: सामंथा एक ऐसी गृहिणी की भूमिका निभा रही  हैं जो असल में गृहिणी बिल्कुल नहीं है - इंडिया टुडे

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही