Search

 
 
 

Entertainment News : Junior NTR  के बर्थडे पर ड्रैगन का फर्स्ट ग्लिम्प्स रिलीज, ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता...

एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपने 43वें जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रैगन का पहला ग्लिम्प्स वीडियो रिलीज कर दिया गया है
 

Lagatar desk : एक्टर जूनियर एनटीआर ने अपने 43वें जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है. उनकी अपकमिंग फिल्म ड्रैगन का पहला ग्लिम्प्स वीडियो रिलीज कर दिया गया है, जिसने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया.करीब 4 मिनट 29 सेकेंड लंबे इस वीडियो में जबरदस्त एक्शन, डार्क कहानी और जूनियर एनटीआर का खतरनाक अवतार देखने को मिला है.

 

 

 

अफीम और हेरोइन के काले कारोबार पर आधारित है कहानी

फिल्म की झलक से साफ हो गया है कि इसकी कहानी अफीम और उससे बनने वाली हेरोइन के अंतरराष्ट्रीय कारोबार के इर्द-गिर्द घूमती है. वीडियो में दिखाया गया है कि अंग्रेज भारत मसालों और स्टील के व्यापार के लिए आए थे, लेकिन बाद में उन्होंने यहां अफीम की खेती शुरू कर दी. इसी अफीम से हेरोइन बनाई जाती थी, जिसका कारोबार पूरी दुनिया में फैल गया.

 

अंग्रेजों के भारत छोड़ने के बाद भी यह अवैध साम्राज्य खत्म नहीं हुआ, बल्कि उस पर कब्जे को लेकर खूनी संघर्ष शुरू हो गया. फिल्म इसी अंधेरी दुनिया की कहानी को बड़े पर्दे पर दिखाने वाली है.

 

खूंखार विलेन के रोल में नजर आए जूनियर एनटीआर

फर्स्ट ग्लिम्प्स में जूनियर एनटीआर का अब तक का सबसे खतरनाक अंदाज देखने को मिला. वह फिल्म में अफगान ट्रेडिंग कंपनी के सबसे खतरनाक हत्यारे लूगर का किरदार निभा रहे हैं. मेकर्स ने उन्हें खुदा के हाथों बना शैतान बताकर इंट्रोड्यूस किया है.

 

उनके दमदार डायलॉग भी काफी चर्चा में हैं. एक सीन में वह कहते नजर आते हैं-खुदा की एक मेहर है मुझ पर… ट्रिगर दबाकर अफसोस नहीं करता.वहीं दूसरे सीन में उनका डार्क अंदाज और भी डरावना दिखाई देता है .सोते वक्त सपने में उनकी शक्ल नहीं आती जिन्हें मार चुका हूं… सिर्फ उनकी आती है जो अभी बाकी हैं.

 

 

फिल्म में दिखेगा एनटीआर का जबरदस्त ट्रांसफॉर्मेशन

जूनियर एनटीआर अपने हर किरदार के लिए अलग लुक अपनाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन ‘ड्रैगन’ में उनका ट्रांसफॉर्मेशन सबसे अलग माना जा रहा है. इस बार वह बेहद लीन और रफ लुक में दिखाई दे रहे हैं. कई सीन में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा है.

 

कब रिलीज होगी ‘ड्रैगन

ड्रैगन एक बड़े बजट की पैन इंडिया एक्शन फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रशांत नील कर रहे हैं. फिल्म 11 जून 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.फिल्म के पहले ग्लिम्प्स ने ही यह संकेत दे दिया है कि आने वाले समय में ‘ड्रैगन’ भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी एक्शन फिल्मों में शामिल हो सकती है.

 

 

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही