Search

 
 
 

Entertainment News : सुपरस्‍टार रजनीकांत की स्टारर फिल्म 'धर्मन' का फर्स्ट लुक आउट, इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्‍टार रजनीकांत की स्टारर फिल्म 'धर्मन' रिलीज को तैयार है.जो पोंगल 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है
 

Lagatar Desk : सुपरस्‍टार रजनीकांत की स्टारर फिल्म 'धर्मन' रिलीज को तैयार है.जो पोंगल 2027 के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है. जिसमे रजनीकांत एक खतरनाक डॉक्टर की भूमिका में नजर आ रहे हैं, जिनके हाथ खून से सने हुए हैं.यह एक्‍टर की 173वीं फिल्म है. 

 

 

वहीं इस फिल्‍म को कमल हासन की कंपनी 'राज कमल फिल्म्स इंटरनेशनल' प्रोड्यूस कर रही है, जबकि 'ओह माय कडावुले' और 'ड्रैगन' जैसी फिल्मों के लिए मशहूर अश्वथ मारिमुथु इसे डायरेक्ट करेंगे. धर्ममे एक ऐसे व्यक्ति और डॉक्टर की कहानी माना जा रहा है जो जरूरतमंदों की मदद करता है और गरीबों का मसीहा बनने के साथ-साथ बुराई के खिलाफ बगावत करता है.

 

धर्मन' में रजनीकांत जहां लीड रोल में हैं, वहीं उनके साथ सिमरन और राशी खन्ना भी कास्ट का हिस्सा हैं. मेकर्स से अभी पूरी स्‍टारकास्ट का खुलासा नहीं किया है. लेकिन इतना जरूर है कि इसका म्यूजिक अनिरुद्ध रविचंदर देंगे, जबकि सिनेमैटोग्राफी का जिम्‍मा निकेत बोम्मी, एडिटिंग प्रदीप ई. राघव और एक्शन अनबारिव के कंधों पर है.

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही