Search

 
 
 

Entertainment News : आवारापन 2' का पहला गाना रिलीज,लिखा- जुनून में होना है तबाह

इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म आवारापन 2' रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जुनून' रिलीज किया है.
 

Lagatar Desk : इमरान हाशमी की स्टारर फिल्म आवारापन 2' रिलीज को तैयार है.जो 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इसी बीच मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना जुनून' रिलीज किया है. जिसमे इमरान हाशमी,दिशा पाटनी और श्रेया सरन की खास झलक देखने को मिली.

 

इस गाने के बोल शहीद कादरी ने लिखे हैं और मिथुन ने कंपोज किया है.हाल ही में इमरान ने अपने इंस्टाग्राम पर जुनून गाने को शेयर किया साथ ही इसके कैप्शन में लिखा-इस आवारापन के जुनून में होना है तबाह.

 

 


यूजर्स के कमेंट्स

यूट्यूब पर इस गाने को एक घंटे के अंदर अभी तक 136 हजार से ज्यादा लोगों ने देखा है और गाने की जमकर तारीफ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा -इस गाने की रचना थोड़ी 'सैयारा' से मिलती जुलती लग रहा है'.दूसरे यूजर ने लिखा- श्रेया सरन के पुराने सींस को देखकर अच्छा लगा.'एक और यूजर ने लिखा, 'आवारापन के गानों की बात ही अलग थी.

 

 


कब रिलीज होगी 'आवारापन 2'

फिल्म 'आवारापन 2',14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. इस फिल्म में इमरान हाशमी और दिशा पटानी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. इस फिल्म में श्रेया सरन का भी अहम रोल है.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही