Search

 
 
 

Entertainment News : आर. माधवन के नाम पर हुई धोखाधड़ी, बोलें- बिना इजाजत मेरे वीडियो का किया इस्तेमाल

एक्टर आर. माधवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने नाम पर हुई धोखाधड़ी का खुलासा किया है.
 

Lagatar Desk : एक्टर आर. माधवन ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने नाम पर हुई धोखाधड़ी का खुलासा किया है. एक्टर ने एक वेलनेस ब्रांड पर आरोप लगाया कि कंपनी ने उनके इंटरव्यू के एक हिस्से का इस्तेमाल बिना अनुमति के प्रमोशनल कंटेंट के तौर पर किया.

 

 

सोशल मीडिया पर जताई नाराजगी

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो क्लिप शेयर की, जिसमें उनके इंटरव्यू को इस तरह एडिट कर पेश किया गया था कि ऐसा लगे मानो वह उस प्रोडक्ट का समर्थन कर रहे हों और लोगों को उसे इस्तेमाल करने की सलाह दे रहे हो.इस पर नाराजगी जताते हुए एक्टर ने साफ कहा कि उन्होंने कभी उस प्रोडक्ट का प्रमोशन नहीं किया और न ही इसके लिए कोई अनुमति दी थी.

 

मेरी इजाजत के बिना इस्तेमाल किया गया वीडियो

एक्टर ने अपने पोस्ट के साथ लिखा-इस वीडियो को इस तरह बनाया गया है जैसे मैं खुद उस प्रोडक्ट को प्रमोट कर रहा हूं. इसमें मुझसे कोई इजाजत नहीं ली गई और मेरे इंटरव्यू को सीधे प्रमोशनल कंटेंट की तरह इस्तेमाल कर लिया गया.उन्होंने आगे कहा-इस तरह की हरकतों की वजह से जनता का भरोसा टूटता है और लोगों को समझ नहीं आता कि कौन सही है और कौन गलत. यह बेहद शर्मनाक है.

 

कानूनी कार्रवाई की दी जानकारी

माधवन ने बताया कि उन्होंने इस मामले में संबंधित कंपनी को लीगल नोटिस भेज दिया है.एक्टर ने लिखा -यह बेहद दुखद और शर्म की बात है कि कुछ लोग और कंपनियां सोचती हैं कि वे किसी के इंटरव्यू का हिस्सा उठाकर उसे अपने प्रमोशन के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं. किसी कलाकार की बातों या वीडियो को उसकी इजाजत के बिना इस्तेमाल करना गलत है.

 

फैंस को किया सतर्क

अपने पोस्ट के जरिए माधवन ने फैंस और सोशल मीडिया यूजर्स को भी सतर्क रहने की सलाह दी. उन्होंने इशारों में कहा कि इंटरनेट पर दिखने वाले हर प्रमोशनल वीडियो या  एड पर आंख बंद कर भरोसा नहीं करना चाहिए.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही