Search

 
 
 

Entertainment News : रणवीर सिंह पर FWICE का बड़ा एक्शन, ‘डॉन 3’ छोड़ने के बाद लगा बैन

एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के बाद अब उनके खिलाफ (FWICE) ने बड़ा कदम उठाया है.
 

Lagatar Desk : एक्टर रणवीर सिंह इन दिनों बड़ी मुश्किलों में घिरते नजर आ रहे हैं. फिल्म ‘डॉन 3’ से अचानक बाहर होने के बाद अब उनके खिलाफ (FWICE) ने बड़ा कदम उठाया है. फेडरेशन ने रणवीर सिंह के खिलाफ ‘असहयोग निर्देश’ जारी करते हुए उनके प्रोजेक्ट्स पर काम न करने का फैसला लिया है.

 

 

फरहान अख्तर की शिकायत के बाद बढ़ा मामला

FWICE के मुख्य सलाहकार अशोक पंडित ने बताया कि उन्हें फरहान अख्तर की ओर से रणवीर सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी. शिकायत में कहा गया कि  एक्टर ने शूटिंग शुरू होने से ठीक तीन हफ्ते पहले फिल्म ‘डॉन 3’ छोड़ दी, जिससे पूरी यूनिट और प्रोडक्शन को भारी नुकसान हुआ.

 

अशोक पंडित के मुताबिक, शिकायत मिलने के बाद FWICE ने रणवीर सिंह को तीन अलग-अलग नोटिस भेजे और बातचीत के लिए बुलाया. हर दस दिन में उन्हें रिमाइंडर भी भेजा गया, लेकिन एक्टर की ओर से कोई जवाब नहीं मिला.

 

प्रेस कॉन्फ्रेंस की घोषणा के बाद आया जवाब

FWICE का कहना है कि जब उन्होंने इस मुद्दे पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करने का फैसला लिया, तब रणवीर सिंह की तरफ से एक ईमेल आया. ईमेल में कहा गया कि यह मामला FWICE के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता और फेडरेशन को इसमें दखल देने का अधिकार नहीं है.इसके बाद फेडरेशन ने बैठक कर रणवीर सिंह के खिलाफ ‘असहयोग’ का फैसला लिया.

रणवीर के प्रोजेक्ट्स पर काम नहीं करेंगे सदस्य

अशोक पंडित ने साफ कहा कि अब FWICE से जुड़े कोई भी वर्कर या सदस्य रणवीर सिंह की किसी फिल्म, एड या अन्य प्रोजेक्ट में काम नहीं करेंगे. साथ ही उन्होंने इंडस्ट्री के प्रोड्यूसर्स से भी इस फैसले में साथ देने की अपील की है.उन्होंने कहा कि इस तरह आखिरी समय पर फिल्म छोड़ना गलत परंपरा को बढ़ावा देता है और इंडस्ट्री में इसे स्वीकार नहीं किया जाना चाहिए.

 

‘रणवीर बड़े स्टार हैं, लेकिन नियम सबके लिए बराबर’

अशोक पंडित ने यह भी कहा कि रणवीर सिंह इंडस्ट्री के बड़े सितारे हैं और सभी उनका सम्मान करते हैं. उन्होंने कई फिल्मों से दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है. हालांकि, यह मामला पूरी इंडस्ट्री और वर्कर्स के हित से जुड़ा है, इसलिए नियमों का पालन सभी को करना होगा.फिलहाल FWICE और रणवीर सिंह के बीच विवाद जारी है. अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे का समाधान कैसे निकलता है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही