Search

 
 
 

Entertainment News : आकांक्षा के तलाक के एलान के बाद गौरव खन्ना ने तोड़ी चुप्पी,बोलें - प्यार अभी भी उतना...

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने  हाल ही में 'लॉक अप' 2 के प्रीमियर में तलाक का एलान किया था.
 

Lagatar Desk : टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने  हाल ही में 'लॉक अप' 2 के प्रीमियर में तलाक का एलान किया था. अब इसी बीच गौरव खन्ना ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ी है.  एक्टर गौरव खन्ना ने तलाक की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि आकांक्षा के लिए उनका प्यार और समर्थन हमेशा की तरह बरकरार है. उन्होंने स्पष्ट किया कि अलग होने के बावजूद वह हमेशा अपनी पत्नी के साथ खड़े रहेंगे.

 

 

हाल ही में गौरव लाफ्टर शेफ्स के सेट पर पहुंचे तो उन्होंने शटरबग्स के लिए पोज दिए. इस दौरान एक शख्स ने उनसे पूछा, गौरव भाई, क्या हाल है गौरव ने मुस्कुराते हुए जवाब दिया-प्यार अभी भी उतना है, सपोर्ट अभी भी उतना है. मैं तो हमें सपोर्ट करूंगा आकांक्षा को, मेरी बीवी है यार. प्यार किया तो पीछे क्यों. आकांक्षा के बारे में बोलते हुए उन्होंने कहा, प्यार अभी भी उतना है. सपोर्ट अभी भी उतना है.

 

हालांकि, एक अन्य ने पूछा, 'भाई, लेकिन विवाद बहुत ज्यादा हो गया है.तो इस पर गौरव ने जवाब दिया, आकांक्षा को जीवन के लिए शुभकामनाएं. मैं हमेशा उसके साथ खड़ा हूं और उसका सपोर्ट कर रहा हूं. वो अच्छा खेले और जीत के आए. किसी भी तरह की टिप्पणी करने से इनकार करते हुए, गौरव ने पैपराजी को धन्यवाद देते और अंदर जाने से पहले कहा, अभी मैं आया हूं इसके लिए. जाते हैं और बनते हैं खतरों के खिलाड़ी.

 

आकांक्षा ने अलग होने का बताया कारण

टीवी एक्ट्रेस आकांक्षा चमोला ने रियलिटी शो 'लॉक अप' में पति गौरव खन्ना से तलाक और अलग होने का मुख्य कारण बच्चों को लेकर उनकी अलग-अलग सोच बताया है.
उन्होंने स्पष्ट किया है कि गौरव पिता बनना चाहते हैं, जबकि वे खुद 'चाइल्ड-फ्री' (बिना बच्चे के) जीवन जीना चाहती हैं. उनके अलग होने की मुख्य वजहों का विवरण नीचे दिया गया है

 

गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला का रिश्ता

बता दें गौरव खन्ना और आकांक्षा चमोला की मुलाकात एक ऑडिशन के दौरान हुई थी, जिसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट किया. इसके बाद आकांक्षा और गौरव 24 नवंबर, 2016 को शादी के बंधन में बंधे. यह शादी गौरव के होमटाउन कानपुर में तीन दिन तक चले शानदार समारोह में हुई थी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही