Search

 
 
 

Entertainment News : बैटलग्राउंड 2 की विनर बनीं गुंजन शर्मा, अभिषेक मल्हान ने पोस्ट शेयर कर जताई खुशी

फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 को आखिकार इसका विनर मिल चुका है. दिल्ली की गुंजन शर्मा ने बैटलग्राउंड 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है
 

Lagatar desk : फिटनेस रियलिटी शो बैटलग्राउंड सीजन 2 को आखिकार इसका विनर मिल चुका है. दिल्ली की गुंजन शर्मा ने बैटलग्राउंड 2 का खिताब अपने नाम कर लिया है.लंबे और चुनौतीपूर्ण सफर के बाद गुंजन इस शो की विनर बनीं. वहीं, शो के सेकंड रनर-अप शुभम सिंह रहे. जीत के बाद गुंजन ने सोशल मीडिया पर एक इमोशनल पोस्ट शेयर कर सभी का आभार जताया.

 

 

जीत के बाद भावुक हुईं गुंजन शर्मा

विनर बनने के बाद गुंजन शर्मा ने अपने पोस्ट में लिखा,हमने कर दिखाया. मेरे लिए यह सिर्फ एक शो नहीं, बल्कि भावनाओं, चुनौतियों और भरोसे से भरा सफर था. मैं हर उस इंसान का शुक्रिया अदा करती हूं, जिसने मुझे सपोर्ट किया, वोट किया और मुझ पर विश्वास जताया. यह जीत हम सबकी है और मैं इसके लिए हमेशा आभारी रहूंगी.

 

मेंटर अभिषेक मल्हान ने भी जताई खुशी

शो में गुंजन शर्मा के मेंटर रहे अभिषेक मल्हान ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें गुंजन ट्रॉफी के साथ नजर आ रही हैं. अपनी टीम की जीत से अभिषेक काफी खुश दिखाई दिए.

 

क्या था बैटलग्राउंड 2 का कॉन्सेप्ट

बैटलग्राउंड 2 एक इंडियन फिटनेस रियलिटी शो था, जिसमें प्रतियोगियों को कठिन शारीरिक और मानसिक टास्क पूरे करने होते थे. शो में खेसारी लाल यादव, अभिषेक मल्हान, प्रियंका चाहर चौधरी और शिखर धवन बतौर जज और मेंटर नजर आए.

 

सभी मेंटर्स अपनी-अपनी टीम को आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रतियोगियों का हौसला बढ़ाते रहे.अब शो की ट्रॉफी दिल्ली की गुंजन शर्मा के नाम हो चुकी है, जिससे उनके फैंस और मेंटर अभिषेक मल्हान बेहद खुश हैं.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही