Search

 
 
 

Entertainment News : India’s Got Latent 2 में समय रैना पर भारी पड़े हर्ष लिंबाचिया व कीकू शारदा

कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर ने मंच संभाला और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से समय रैना को ही रोस्ट कर दिया.
 

Lagatar Desk : कॉमेडियन समय रैना अपने शो इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर ने मंच संभाला और अपनी जबरदस्त कॉमिक टाइमिंग से समय रैना को ही रोस्ट कर दिया. उनके ताबड़तोड़ पंच और मजेदार वन-लाइनर्स पर दर्शकों के साथ खुद समय रैना भी ठहाके लगाने को मजबूर हो गए.

 

 

हर्ष, कीकू और चंदन ने मिलकर लिया समय रैना का मजेदार क्लास

इंडियाज़ गॉट लेटेंट 2 के दूसरे एपिसोड में हर्ष लिंबाचिया, कीकू शारदा और चंदन प्रभाकर बतौर गेस्ट पहुंचे. तीनों ने पूरे एपिसोड में समय रैना को निशाने पर रखा और उनके पुराने विवादों से लेकर कानूनी मामलों तक पर हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कसे. शो का माहौल हंसी-मजाक से भर गया और दर्शकों ने भी इन पलों का खूब आनंद लिया.

 

 

कीकू शारदा ने स्पॉन्सर्स को लेकर मारा मजेदार पंच

एपिसोड के दौरान एक मजेदार पल तब आया, जब कीकू शारदा ने क्यू-कार्ड देखते हुए समय रैना से शो के स्पॉन्सर्स की लंबी सूची पर सवाल किया. उन्होंने चुटकी लेते हुए कहा,इतने सारे स्पॉन्सर्स हैं मुझे तो लगा था कि यहां इतनी तोड़फोड़ होती है कि आपके स्पॉन्सर्स सिर्फ सीमेंट और लोहे की सरिया बनाने वाली कंपनियां ही होंगी.कीकू का यह पंच सुनते ही पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा.

 

हर्ष लिंबाचिया ने लीगल मामलों पर किया तंज

इसके बाद हर्ष लिंबाचिया ने समय रैना के कानूनी मामलों पर मजाकिया अंदाज में टिप्पणी करते हुए कहा,मैं चाहे कुछ भी कर लूं, लेकिन देश की सबसे बड़ी अदालत तक कभी नहीं पहुंचा. समय के पास तो वहां जाने का मंथली पास है. बस हाजिरी लगाने पहुंच जाते हैं और कहते हैं- स्कैंडल बाद में देखेंगे, पहले अटेंडेंस लगा दीजिए.हर्ष का यह पंच सुनकर दर्शकों समेत मंच पर मौजूद सभी लोग हंस पड़े और समय रैना भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

 

अमिताभ बच्चन वाले जोक पर भी हर्ष ने लिया मजा

एपिसोड में एक कंटेस्टेंट ने कहा कि अगर मौका मिले तो वह एक दिन के लिए अमिताभ बच्चन की जिंदगी जीना चाहेगी. इस पर समय रैना ने पूछा कि आखिर क्यों? तभी हर्ष लिंबाचिया ने बीच में मजाकिया अंदाज में कहा,क्योंकि इन्होंने (समय ने) तो उनके साथ बहुत गलत किया है.हर्ष का यह जवाब सुनते ही पूरा स्टूडियो हंसी से गूंज उठा और समय रैना भी मुस्कुराते हुए झेंप गए.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही