Search

 
 
 

Entertainment News : 'लॉकअप 2' में हर्षद चोपड़ा का चौंकाने वाला खुलासा,गर्लफ्रेंड ने बेस्ट फ्रेंड साथ मिलकर दिया धोखा

एक्टर हर्षद चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में उन्होंने 'लॉकअप 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया
 

Lagatar  Desk : एक्टर हर्षद चोपड़ा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. हाल ही में उन्होंने 'लॉकअप 2' में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक ऐसा खुलासा किया, जिसने सबको हैरान कर दिया 

 

 

गर्लफ्रेंड और बेस्ट फ्रेंड, दोनों को एक साथ खो दिया

शो के दौरान हर्षद चोपड़ा ने अपने पुराने रिश्ते को याद करते हुए कहा कि उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड और सबसे करीबी दोस्त, दोनों से एक साथ धोखा मिला था. हर्षद ने कहा -मैंने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने सबसे अच्छे दोस्त, दोनों को एक साथ खो दिया था. मेरी गर्लफ्रेंड ने मेरे बेस्ट फ्रेंड के साथ मिलकर मुझे धोखा दिया. उस घटना के बाद मैं अपनी निजी जिंदगी को लेकर काफी प्राइवेट हो गया.इस दौरान एक्टर इमोशनल भी नजर आए. हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया.

 

सोशल मीडिया पर शुरू हुए कयास

हर्षद के इस खुलासे के बाद सोशल मीडिया पर फैंस अलग-अलग तरह के अनुमान लगाने लगे हैं. कई यूजर्स का मानना है कि एक्टर ने अपने पुराने रिश्ते की ओर इशारा किया है. कुछ लोगों ने एक्ट्रेस श्रीति झा और एक्टर कुणाल करण कपूर का नाम भी चर्चाओं में जोड़ा है.

 

 

दरअसल, टीवी शो 'दिल से दी दुआ... सौभाग्यवती भव' के दौरान हर्षद चोपड़ा और श्रीति झा के अफेयर की खबरें सामने आई थीं. बाद में श्रीति झा और कुणाल करण कपूर के रिश्ते को लेकर भी कई रिपोर्ट्स आई. हालांकि, इन खबरों की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई और न ही हर्षद ने अपने बयान में किसी का नाम लिया है. इसलिए इन सभी चर्चाओं को फिलहाल केवल अटकलें ही माना जा रहा है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही